Nature Nature

विद्यालयों के विकास में आमजन की भागीदारी आवश्यक, शिक्षा से ही राष्ट्र एवं समाज का विकास सम्भव- केशराराम गोदारा

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलसर में गुरूवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, शिक्षा अधिकारी आदूराम जाखड़, अध्यक्षता शिक्षाविद भिखराज जाखड़,प्रधानाचार्य देवीसिंह पुरोहित,एवं गांव के गणमान्य व्यक्ति मंचासीन रहे । अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यअतिथि केशराराम गोदारा ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही राष्ट्र एवं समाज का विकास सम्भव है इसलिए विद्यालयों के सुदृढ़ विकास हेतु आमजन की भागीदारी आवश्यक है । गोदारा ने विद्यालय में 2 कमरे एवं 2 मुख्य प्रवेश द्वार गेट बनाने की घोषणा की। नोडल शिक्षा अधिकारी आदूराम जाखड़ ने कहा कि शिक्षा बच्चों का मूल अधिकार है , इससे ही सर्वांगीण विकास सम्भव है । बच्चों ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थियों एवं शाला के बोर्ड परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों का प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंट प्रदान कर सम्मान किया गया । प्रधानाचार्य देवीसिंह पुरोहित ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सभी का आभार प्रकट किया । 
  • Related Posts

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। भारतीय जनता पार्टी ने वंदे मातरम् के केवल दो पद गाने के कांग्रेस के फैसले का विरोध करते हुए इसके सम्मान और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा…

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। यमन और सोमालिया के तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अलग-अलग घटनाओं में दो कमर्शियल जहाजों पर कब्जा कर लिया। दोनों जहाजों पर कुल 22…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights