Nature Nature

लोकनायक स्व. लूणाराम सारण को श्रद्धांजलि, प्रतिभाओं का सम्मान

Nature

समाचार गढ़,श्रीडूंगरगढ़, 29 सितम्बर 2025 महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में रविवार को लोकनायक स्व. लूणाराम सारण की 29वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने की।

पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्व प्रधान सुरजमल चौधरी और पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया ने सारण के जीवन व संघर्ष को जनहित का प्रेरणास्रोत बताया। वक्ताओं ने कहा कि वे किसान, मजदूर और गरीबों की आवाज थे और समाजहित में आजीवन संघर्षरत रहे।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोगों ने सारण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

प्रतिभा सम्मान
पुण्यतिथि से पूर्व आयोजित सामान्य ज्ञान, भाषण एवं कविता प्रतियोगिताओं में विजेता 12 विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किए गए।

6 से 14 आयु वर्ग: प्रथम – नरेंद्र मालावत, द्वितीय – दामिनी सारस्वत, तृतीय – गौरव राणा

14 से 18 आयु वर्ग: प्रथम – विकास भुंवाल, द्वितीय – भावना पारीक, तृतीय – कविता

18 से अधिक आयु वर्ग: प्रथम – कन्हैयालाल, द्वितीय – परमेश्वरलाल ज्याणी, तृतीय – विक्रम भुंवाल

भाषण व कविता प्रतियोगिता: प्रथम – गार्गी गुर्जर, द्वितीय – गीता पारीक, तृतीय – दिव्यांशी सुथार

कार्यक्रम का संयोजन सुशील सेरडिया ने किया तथा छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू एवं बिग्गा सरपंच जसवीर सारण ने आभार जताया।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights