Nature Nature

आचार्य भिक्षु की स्मृति में भावांजलि: मालू भवन में श्रद्धा और साधना से मनाया गया भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस

Nature

समाचार गढ़, 6 अप्रेल, श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ धर्मसंघ के प्रथम आचार्य, युगप्रवर्तक आचार्य भिक्षु की स्मृति में भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस आज श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सेवा केंद्र मालू भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:15 बजे सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री जी एवं साध्वी डॉ. परमप्रभा के सान्निध्य में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीवृंद द्वारा मंगलाचरण से हुई। इसके पश्चात वक्ताओं ने अपने भावपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया ने अपने वक्तव्य में आचार्य भिक्षु के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। तेयुप मंत्री अमित बोथरा ने भावभीनी गीतिका प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। महिला मंडल की उपाध्यक्ष शारदा बोथरा ने अपने वक्तव्य और मंडल की सामूहिक गीतिका के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के विशेष वक्ता, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष पन्नालाल पुगलिया ने ओजस्वी भाषण में आचार्य भिक्षु के क्रांतिकारी विचारों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर साध्वी डॉ. परमप्रभा एवं साध्वीश्री संगीतश्री ने अपने प्रवचन में कहा कि “आचार्य भिक्षु का जीवन समर्पण, साधना और समाज सुधार का प्रतीक है। उनके गुणों को आत्मसात कर हम अपने जीवन को धर्ममय बना सकते हैं।”
कार्यक्रम का संचालन मधु झाबक ने किया। अंत में महावीर जयंती, विश्व नवकार दिवस और रात्रिकालीन धर्म जागरण की सूचनाएं भी साझा की गईं।

  • Related Posts

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    ब्रेकिंग न्यूज़ | चारधाम यात्रा 2026 | उत्तराखंड समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर बदरीनाथ मंदिर में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights