Nature Nature

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर।

कांग्रेस की अंदरूनी सियासत एक बार फिर चर्चा में आ गई है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव के सामने पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी नोकझोंक होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों नेताओं के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और स्थिति को संभाला।
घटनाक्रम के दौरान चिरंजीव राव भी मौजूद थे। अचानक हुए इस विवाद से मौके पर मौजूद नेता और कार्यकर्ता सकते में आ गए। घटना ने बीकानेर कांग्रेस के भीतर चल रही आपसी खींचतान को एक बार फिर सामने ला दिया।
गौरतलब है कि बीकानेर कांग्रेस में हाल ही में नगर निगम उपमहापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर भी विवाद चल रहा है। इस मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात कर जांच की मांग कर चुका है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच हाथापाई की घटना को लेकर आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।

  • Related Posts

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    समाचार-गढ़ 30 सितंबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूचियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने सख्ती शुरू कर दी है। नगरीय निकायों के…

    Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

    समाचार-गढ़ 30 सितंबर, 2026। Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

    Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

    Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

    Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights