Nature Nature

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में जिले के 2 हजार 656 वरिष्ठ नागरिकों ने की तीर्थ स्थलों की निःशुल्क यात्रा

Nature

समाचार गढ़, 2 अप्रेल।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान जिले के 2 हजार 656 वरिष्ठ नागरिकों ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत विभिन्न तीर्थ स्थलों की निःशुल्क यात्रा की है। राज्य सरकार की इस पहल की बदौलत अनेक वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थ स्थलों की यात्रा का सपना साकार हुआ है।
राज्य सरकार द्वारा देश के विभिन्न धार्मिक क्षेत्रों और नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों पर वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क यात्रा करवाई जाती है। ऐसे बुजुर्ग जो आर्थिक कारणों से इन स्थलों पर नहीं जा सकते, उन्हें सम्मान स्वरूप तीर्थयात्रा करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह ऐतिहासिक योजना चलाई जा रही है।
इसी श्रृंखला में बीकानेर जिले में देवस्थान विभाग द्वारा दिसंबर 2023 से मार्च 2025 तक 2 हजार 656 वरिष्ठ नागरिकों को रेल व हवाई मार्ग से निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है। विभाग ने रेल से रामेश्वरम-मदुराई, हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या, तिरूपति, कामाख्या, जगन्नाथपुरी, द्वारकापुरी सोमनाथ, गंगासागर, हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या-वाराणसी-सारनाथ की यात्रा में लगभग 2 हजार 458 वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाएं। इसी प्रकार हवाई जहाज से यात्रा करके 198 वरिष्ठ नागरिकों ने पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू के दर्शन किए। यात्रा के दौरान राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की हर सुविधा एवं जरूरत का ध्यान रखा जाता है। देवस्थान विभाग द्वारा यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं और व्यय किया जाता है।
रेल से इन धार्मिक स्थलों की होती है यात्रा
देवस्थान विभाग द्वारा रेल के जरिए देश के 15 धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा कराई जाती है। इनमें रामेश्वरम, जगन्नाथ पुरी, तिरुपति, द्वारकापुरी, वैष्णो देवी, प्रयागराज, मथुरा-वृंदावन-बरसाना, सम्मेदशिखर-पावापुरी-बैजनाथ, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्र्यंबकेश्वर, गंगासागर, कामाख्या, हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या, मथुरा-अयोध्या, बिहार शरीफ एवं वेलंकनी चर्च-तमिलनाडु शामिल हैं।

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights