Nature Nature

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बढ़े हुए टोल शुल्क की मांग से नाराज ड्राइवर और उनके साथी ट्रकों से उतरकर लाठी-सरियों के साथ कर्मचारियों पर टूट पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर खुलेआम मारपीट और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे लेन नंबर 1 में ओवरलोड ट्रक लेकर पहुंचे युवकों का टोल शुल्क को लेकर कर्मचारियों से विवाद हुआ। देखते ही देखते गाली-गलौज मारपीट में बदल गई। हमलावरों ने न केवल टोल स्टाफ को निशाना बनाया, बल्कि वहां खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की और आग लगाने की कोशिश की। इसी दौरान एक और ट्रक मौके पर पहुंचा, जिसमें सवार लोग भी झगड़े में शामिल हो गए।

हमले में टोल प्लाजा के कई कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

लूणकरनसर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ओवरलोड ट्रकों से ज्यादा टोल शुल्क मांगने पर यह विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसा में बदल गया। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights