Nature Nature

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

Nature

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2०26। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका आज से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी लागू करने जा रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से ईरान के बंदरगाहों की ओर आने-जाने वाले जहाजों को रोका जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इस नाकेबंदी का उद्देश्य ईरान की तेल बिक्री को रोकना है। उन्होंने दावा किया कि कई अन्य देश भी इस अभियान में अमेरिका का साथ दे रहे हैं। ट्रम्प के अनुसार, ईरान की सैन्य ताकत को भारी नुकसान पहुंचा है और उसकी नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक 158 जहाज तबाह किए जा चुके हैं।

नाकेबंदी के ऐलान के बाद वैश्विक तेल बाजार में तेज उछाल देखने को मिला है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 104 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।

इस बीच वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में हुई वार्ता विफल होने के बाद अमेरिका ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहा है। व्हाइट हाउस ने भी स्पष्ट किया है कि सभी विकल्प खुले हैं और परिस्थितियों के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  • चीन को चेतावनी: डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को चेतावनी दी है कि यदि उसने ईरान की सैन्य मदद की, तो उस पर 50% तक भारी टैरिफ लगाया जा सकता है।
  • होर्मुज में नाकेबंदी: अमेरिका की नौसेना होर्मुज स्ट्रेट में सक्रिय होकर ईरान को टोल देने वाले जहाजों को भी रोक सकती है।
  • अल अक्सा मस्जिद विवाद: इजराइल के मंत्री बेन गविर के अल अक्सा मस्जिद दौरे पर जॉर्डन ने कड़ा विरोध जताया और इसे भड़काऊ कदम बताया।
  • ईरान का दावा: ईरान ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट उसके नियंत्रण में है और वहां से गुजरने वाले जहाजों को रियाल में टोल देना होगा।
  • जासूसी के आरोप: ईरान में करीब 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर अमेरिका और इजराइल को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है।

  • Related Posts

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2०26, मुंबई। भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम…

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    🚨 चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2०26। उत्तराखंड की पवित्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights