Nature Nature

25 सितम्बर को श्रीडूंगरगढ़ से गुज़रेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, तैयारियाँ पूरी

Nature

समाचार गढ़ 24 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितम्बर 2025 को बाँसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ करेंगे। इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

समारोह दोपहर 2:20 बजे होगा, जिसमें श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। तैयारियों को लेकर विधायक सारस्वत ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि यह क्षण श्रीडूंगरगढ़ की जनता के लिए ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि वंदे भारत ट्रेन से छात्रों, व्यापारियों और आम नागरिकों को दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों तक तेज और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी, जिससे शिक्षा और व्यापार को नई गति मिलेगी।

स्थानीय नागरिकों ने भी इस सुविधा का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया।

इस दौरान भाजपा देहात उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दरजी, मदन सोनी, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदौरिया, राम सिंह जागीरदार, महेंद्र पुरोहित, भवानी प्रकाश तावनिया, राकेश पारीक सहित रेल विभाग प्रभारी वेदप्रकाश, स्टेशन मास्टर नाथूसिंह, नगरपालिका प्रतिनिधि हरीश गुर्जर व अन्य कर्मचारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल। समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में…

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights