समाचार-गढ़। भारतीय चुनाव आयोग के तत्वाधान से राज्यों में होने वाले विधानसभाओं के चुनाव के अवसर पर मतदान जागरूकता संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोगों को अधिक से अधिक मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित व जागरूकता संबंधी जानकारी देने के लिए आज राजकीय महाविद्यालय मोमासर में रंगोली प्रतियोगिता, काव्य प्रतियोगिता व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। काव्य प्रतियोगिता में कृष्णा प्रजापत ने प्रथम स्थान व कुंभाराम ने द्वितीय स्थान एवं श्रृंखला शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में सात ग्रुपो ने भाग लिया प्रत्येक ग्रुप में 5 से 6 सदस्य शामिल थे जिसमें ग्रुप ए ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, ग्रुप बी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और c ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया व मेहंदी प्रतियोगिता मे 6 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सहायक आचार्य कौशल्या कुमारी, डॉक्टर तृप्ति व रिनी शर्मा ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इस अवसर पर पवन कुमार, मुकेश कुमार व कुलदीप कुमार शामिल रहे।
रोज रात को सोने से पहले पीना शुरू कर दें अंजीर वाला दूध, मिलेंगे ऐसे फायदे कि दंग रह जाएंगे आप
सर्दियों में अंजीर वाले दूध के अद्भुत फायदे अंजीर और दूध का संयोजन सेहत का खजाना है। आयुर्वेद के अनुसार, यह मिश्रण पाचन तंत्र से लेकर हड्डियों तक, हर पहलू…