Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, ये रहे विजेता

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। विद्यार्थी जीवन मेहनती होना चाहिए। विद्यार्थी अगर मेहनत को अपने जीवन मे प्राथमिकता पर रखेंगे तो निश्चित ही सफलता हासिल होंगी। सफलता के लिए श्रेठ मार्गदर्शन व उच्च कोटि की मेहनत की आवश्यकता है। मार्गदर्शन के लिए महाविद्यालय से विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएंगी।विद्यार्थियों को चाहिये कि वह पढ़ाई में मन लगाकर अपना सब कुछ न्योछावर कर दें। यह उद्घगार यहां के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में आयोजित खेल व सांस्कृतिक सप्ताह के समापन समारोह में राजस्थानी भाषा एंव सांकृतिक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि ने कहीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण कर महाविद्यालय में अपना श्रेठ परीक्षा परिणाम दें जिससे कॉलेज के साथ साथ गांव का भी मान व सम्मान बढेगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के उपसचिव रामचन्द्र राठी ने शिक्षा के साथ साथ खेल व सांकृतिक कार्यक्रमो का होना भी आवश्यक बताया। राठी ने कहा कि विद्यार्थी का सम्पूर्ण विकास तभी सम्भव है जब विद्यार्थी हर क्षैत्र में अग्रणी रहें। इस दौरान राजस्थानी लोक नृत्य के अलावा, देश भक्ति संगीत, घूमर व सामूहिक व एकल नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में एकल नृत्य, ग्रुप डांस, फैंसी ड्रेस, सौंदर्य सजा प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.रामकृष्ण शर्मा ने महाविद्यालय की विभन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। सांकृतिक सप्ताह के प्रभारी डॉ.मनोज कुमार शर्मा, खेल प्रभारी मुकेश जांगिड़, प्रोफेसर डॉ.श्याम सुंदर वर्मा विनोद सुथार, सुनील आचार्य, महावीर प्रसाद स्वामी,सुशील सुथार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

ये रहे विजेता

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में आयोजित सांकृतिक सप्ताह के अंतिम दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में कला व वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रभारी डॉ.मनोज शर्मा ने बताया कि एकल नृत्य में विजेता मीनाक्षी स्वामी विजेता व रजनी सैनी अरुणा सोनी उपविजेता रही। ग्रुप डांस में विजेता अरुणा व रजनी रही। इसी प्रकार उवविजेता संगीता व अर्चना रही। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रीति सोनी विजेता व अरुणा सोनी उपविजेता रही। एक नृत्य छात्र वर्ग में बाबूलाल विजेता रहे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता छात्र वर्ग में राकेश जाट विजेता व अंकित माली उपविजेता रहें।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights