Nature Nature

वीर दुर्गादास राठौड़ जयंती मनाई, तनसिंह जी जन्मशताब्दी समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

Nature

समाचार-गढ़, 13 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। पूज्य तनसिंहजी जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के तहत आयोजित राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ जयंती कार्यक्रम आज श्रीडूंगरगढ़ के महेश भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संघ परंपरानुसार दुर्गादास राठौड़ व तनसिंहजी के चित्र समक्ष माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर प्रार्थना की गई।

इसके पश्चात शक्ति सिंह आशापुरा ने श्री क्षत्रिय युवक संघ का संक्षिप्त परिचय दिया। वक्ता प्रभू सिंह आसरासर ने वीर दुर्गादास राठौड़ का जीवन चरित्र अपने शब्दों द्वारा ऐतिहासिक पहलुओं के माध्यम से प्रकट किया। साहित्यकार डॉ चेतन स्वामी ने साहित्यिक शब्दावली के साथ दुर्गादास राठौड़ तथा क्षत्रिय की चारित्रिक विशेषताओं को बारे में बताया।

वरिष्ठ स्वयंसेवक एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ शेरूणा ने तनसिंहजी जन्मशताब्दी समारोह के लिए 28 जनवरी को दिल्ली कार्यक्रम में चलने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय कार्यकारी रेवंत सिंह पाटोदा ने राष्ट्रनायक वीरवर दुर्गादास राठौड़ के जीवन व्यवहार को भगवान राम, कृष्ण के सदृश दायित्वबोध, युद्धकुशलता, राजनीतिक समझ, चारित्रिक विशेषता, स्वामीभक्ति का वर्णन कर मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले उज्ज्वल चरित्र के व्यक्तित्व को जीवन व्यवहार में ढालने का आह्वान किया। क्षत्रिय महासभा तहसील अध्यक्ष छैलूसिंह शेखावत ने आभार प्रकट किया तथा दिल्ली कार्यक्रम में अधिकाधिक उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन संभाग प्रमुख रेवंत सिंह जाखासर ने किया। कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा संभाग अध्यक्ष करणप्रताप सिंह सहित तहसील क्षेत्र के गांव लखासर, झंझेऊ, जोधासर, सेरूणा, नारसीसर, राजपुरा, दुलचासर, गोपालसर, टेऊ, सुडसर, पुन्दलसर, जैसलसर, धर्मास, इंदपालसर गुंसाईसर, इंदपालसर बड़ा बास, इंदपालसर हीरावतान, राईकान, अमृतवासी-सुरजनवासी, कोटासर, केऊ, जाखासर, रानासर ,बाडेला, कुनपालसर, धनेरू, सोनियासर, बरजांगसर, ठुकरियासर, लालासर, सत्तासर, मोमासर, धीरदेसर,कितासर,बिग्गा,रामसरा,सातलेरां, जालबसर, लादड़िया आदि गांवों से सभी समाजों के हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights