Nature Nature

सड़क हादसे में घायल सब्ज़ीफ़रोश की जयपुर में उपचार के दौरान मौत

Nature

समाचार गढ़, 16 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़। 13 अगस्त को गुसाईंसर रोड पर बोलेरो की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए सब्ज़ीफ़रोश फैज़ मोहम्मद की शुक्रवार सुबह जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
मृतक के बेटे मोहम्मद युसुफ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता दोपहर करीब ढाई बजे टैक्सी में सवारियां लेकर गुसाईंसर बड़ा की ओर जा रहे थे। कालू रोड टोल नाके के पास सामने से आ रही बोलेरो ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फैज़ मोहम्मद के दोनों पैरों में कई जगह फ्रैक्चर हो गया और सिर व चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं। टैक्सी में बैठे अन्य यात्रियों को भी चोट पहुंची।
गंभीर हालत में उन्हें पहले बीकानेर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक भानीनाथ सिद्ध निवासी मोमासर बास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंपी है।

Related Posts

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी कोराजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा।तेजसिंह जोधा, कृष्णा कुमारी, प्रेम और पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ को किया जाएगा पुरस्कृत। समाचार गढ़, बीकानेर।…

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव तोलियासर में गृह प्रवेश के मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे मौके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights