Nature Nature

बिजली संकट से उबले सांवतसर के ग्रामीण, बोले—अब नहीं सहेंगे अनदेखी, देंगे आंदोलन की दस्तक!

Nature

समाचार गढ़, 18 जून 2025। गांव की गलियों में लटकते तार, फॉल्ट से बुझते बल्ब और वर्षों से अधूरे कनेक्शन… आखिरकार गांव सांवतसर के लोगों का सब्र जवाब दे गया। लंबे समय से झेल रही विद्युत अव्यवस्थाओं के खिलाफ बुधवार को ग्रामीणों ने भारतीय किसान संघ राजस्थान प्रदेश के नेतृत्व में मोर्चा खोलते हुए अधीक्षण अभियंता को चेतावनी भरा ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सिंगल फेज बिजली तक मयस्सर नहीं, पुरानी लाइनें हर रोज फॉल्ट कर रही हैं और ढीले तारों से जान का खतरा बना हुआ है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि 2018 में जिन ढाणियों ने कनेक्शन के लिए भुगतान कर दिया, उन्हें आज तक बिजली का इंतजार है। कृषि कनेक्शन की लाइन ट्रिप होने पर FRT का इंतजार करना बेमानी है, क्योंकि किसान खुद ही जान जोखिम में डालकर खंभों पर चढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने साफ कर दिया कि अब सब्र का बांध टूट चुका है और अगर तुरंत समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। ज्ञापन देने वालों में बजरंग धारणियां, शंभूसिंह, अनिल धारणियां, श्योपत और अरुण दर्जी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने मांग की कि गांव की जर्जर लाइनें बदली जाएं, लटकते तार तुरंत दुरुस्त हों, लंबित कनेक्शन जारी किए जाएं और FRT की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Posts

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश समाचार गढ़, बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता…

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights