Nature Nature

विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड सत्संग बैठक आयोजित, हरि भजन से जीवन में सुख-शांति का संदेश

Nature

समाचारगढ़ 19 नवम्बर 2024 विश्व हिंदू परिषद प्रखंड की सत्संग बैठक का आयोजन 18 नवंबर को बजरंग दल जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत के निवास पर हुआ। इस बैठक में अखिल भारतीय सह सत्संग प्रमुख महेंद्र भाई (दादा) वैधक और प्रांत मंत्री परमेश्वर जी ने विशेष रूप से भाग लिया।

दादा महेंद्र भाई ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में हरि भजन और सत्संग ही सुख, शांति और समृद्धि का माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देशभर में 30,000 से अधिक साप्ताहिक सत्संग केंद्रों पर सत्संग कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि ईश्वर से जुड़कर ही जीवन में वास्तविक कल्याण संभव है।

बैठक में भजनों का गायन हुआ, और दादा महेंद्र भाई ने सभी को सत्संग से जुड़ने की प्रेरणा दी। प्रांत मंत्री परमेश्वर जी ने भी ओजस्वी भाषण दिया, जिसमें उन्होंने हिंदू समाज को संगठित रहने का संदेश दिया।

इस बैठक में संरक्षक भंवर जी दुगड़, जिला अध्यक्ष जगदीश जी स्वामी, प्रखंड अध्यक्ष श्याम जी जोशी, उपाध्यक्ष अशोक जी नाई, प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया, नगर मंत्री मनीष नौलखा, धर्म जागरण प्रमुख अशोक जी बेद, गौ रक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, प्रशासन प्रमुख फतेह सिंह जांगिड़, सत्संग प्रमुख त्रिलोक प्रजापत, और अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

बैठक का समापन जिला अध्यक्ष जगदीश जी स्वामी ने “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के घोष के साथ किया।

Related Posts

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights