Nature Nature

ओवरब्रिज हादसे में छह लोगों की मौत पर श्रीडूंगरगढ़ में उठी न्याय की आवाज — सेन समाज ने सर्व समाज के साथ मिलकर सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़ 21 अप्रैल 2025 देशनोक (बीकानेर) में तकनीकी खामी से बने ओवर ब्रिज पर 19 मार्च को हुए सड़क हादसे में कालग्रस्त नोखा के सेन समाज के एक परिवार के छह मुखिया लोगों के परिवार जनों को न्याय दिलाने हेतु श्रीडूंगरगढ़ सेन समाज के साथ सर्व समाज के लोगों ने इस मांग को समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार को ज्ञापन दिया गया।
सेन समाज एवं सर्व समाज के लोगों ने समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय पर जुलूस के रूप में गए और नायब तहसीलदार की मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा और न्याय की आवाज उठाई।
सेन समाज के पूर्व अध्यक्ष विमल भाटी ने कहा कि
संघर्ष समिति की मांगें जायज है सरकार एवं प्रशासन को इस मामले में संजीदगी दिखाते हुए पीड़ित परिवारों की मांगों को मानना चाहिए।

पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की लड़ाई को मजबूती देना हर जीवित व्यक्ति का दायित्व है न्याय की लड़ाई में हमेशा तत्पर रहे है तथा आगे भी रहेंगे।
सामाजिक कार्यकर्ता आशीष जाड़ीवाल ने कहा कि पिछले 7 दिनों से समाज के लोग बीकानेर में धरने पर बैठे है अभी तक कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई है सेन समाज के ये पीड़ित परिवार बहुत ही जरूरतमंद है परिवारों को मुआवजा राशि और संविदा पर नौकरी जल्द से जल्द मिलनी चाहिए।
सेन समाज सैलून यूनियन के अध्यक्ष शिव प्रसाद गहलोत ने कहा कि न्याय की इस लड़ाई में हर सेन बंधु मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है आने वाले समय में अगर बड़े आंदोलन की जरूरत पड़ी तो भी समाज का हर एक नागरिक संघर्ष समिति में आव्हान पर कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है।

इस अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी, एडवोकेट पूनमचंद मारू, एडवोकेट ललित मारू, रामकिशन फूलभाटी,पवन परिहार, बाबूलाल नाई, पप्पू नाई नौसरिया, सत्यनारायण जाट, इंद्रचंद नाई, मोहनराम जाखड़, मनोज सिंहराजभाटी, संदीप मारू, प्रकाश दूसाद, मालाराम नाई दूसारणा, महेंद्र पंवार, प्रकाश गहलोत, महेंद्र गोला,कन्हैयालाल गहलोत, मोतीलाल गहलोत, बनवारी नाई, सीताराम पंवार, राजकुमार धांधल, राजू टाक, सीताराम फूलभाटी, सुभाष सोलंकी, जगदीश गोला, सहित अनेक सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

संघर्ष समिति की मांगे है :-

  1. पीडित छह परिवारो को 50 – 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद.
  2. परिवार के एक व्यक्ति सरकारी/ संविदा पर नौकरी.
  3. देशनोक ओवरब्रिज को रिडिजाइन करके दोबारा बनाया जाए.

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights