Nature Nature

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात, सीमावर्ती गांव खाली, 7 आतंकी ढेर, जम्मू-पठानकोट से जैसलमेर तक हाई अलर्ट, रक्षामंत्री ने CDS और सेना प्रमुखों से ली जानकारी

Nature

समाचार गढ़ 9 मई 2025 भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है। चंडीगढ़ और अंबाला में शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई। चंडीगढ़ में सेना की वेस्टर्न कमांड और NIA का दफ्तर स्थित है, जबकि अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन मौजूद है।

राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर से 20 किलोमीटर क्षेत्र तक गांव खाली कराए जा रहे हैं। यहां बड़ा मिलिट्री स्टेशन है और 500 किमी सीमा पाकिस्तान से सटी हुई है।

इसी बीच, जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में बीएसएफ ने 7 आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तान की धनधार पोस्ट पर जवाबी फायरिंग की गई है।

गुरुवार रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में 11 जगहों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिनमें जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को भी निशाना बनाया गया। लेकिन भारत ने S-400 और आकाश मिसाइल सिस्टम से सभी हमलों को नाकाम कर दिया। अब तक 50 से ज्यादा पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए जा चुके हैं।

पठानकोट में एक पाकिस्तानी फाइटर जेट भी गिराया गया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को CDS अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने हालात की जानकारी दी है। वहीं, गृहमंत्री भी BSF और CISF अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करने जा रहे हैं।

Related Posts

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights