Nature Nature

गर्मी में पानी की किल्लत, ऊपर से ठेकेदार की लापरवाही, प्यासे रह रहे लोग, व्यर्थ बह रहा पानी

Nature

समाचार गढ़, 7 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में पानी संकट गहराने लगा है और हालात कोढ़ में खाज जैसे होते जा रहे हैं। जलदाय विभाग की उदासीनता और ठेकेदार की लापरवाही ने आमजन की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। जहां लोगों को एक-एक बूंद के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं कालुबास स्थित वार्ड एक के जलहौद से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है।

न ठेकेदार को परवाह, न विभाग को चिंता
मोहल्लेवासियों का आरोप है कि ठेकेदार ने पहले से कार्यरत कर्मचारी को हटा दिया और उसकी जगह नया व्यक्ति रखा, जो ड्यूटी से अक्सर गायब रहता है। पहले जो कर्मचारी 24 घंटे जिम्मेदारी निभाता था, अब उसकी गैरमौजूदगी से पेयजल सप्लाई बाधित हो रही है। आलम यह है कि स्विच रूम और मोटर रूम में अक्सर ताले लटके रहते हैं और जलहौद भर जाने के बावजूद पानी की सप्लाई नहीं हो रही।

नोटिस के बावजूद लापरवाह ठेकेदार, प्रशासन मौन
कुछ दिन पहले ही जलदाय विभाग ने ठेकेदार को ट्यूबवेल दुरुस्त नहीं करने पर नोटिस जारी किया था, लेकिन अब उसकी पेयजल सप्लाई में लापरवाही भी सामने आ रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि ठेकेदार पर प्रशासन या विभाग का कोई दबाव नहीं है, क्योंकि लगातार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

मोहल्लेवासियों में आक्रोश, समाधान कब?
लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान कब होगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। भीषण गर्मी के इस दौर में जब पानी की हर बूंद कीमती है, तब जलदाय विभाग की अनदेखी और ठेकेदार की मनमानी आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गई है। प्रशासन कब जागेगा और इस लापरवाही पर कार्रवाई होगी, यह देखना बाकी है।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights