Nature Nature

लोकतंत्र में तानाशाही नहीं सहेंगे! ठुकरियासर प्रकरण में उबाल, आक्रोशित ग्रामीणों व कांग्रेस नेताओं ने बाना में घेरा एसडीएम, आदेश निरस्त करने की उठाई मांग

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 11 जुलाई 2025।
ग्राम पंचायत ठुकरियासर के प्रशासक पद से सरपंच अमराराम गांधी को हटाए जाने के आदेशों के खिलाफ गांव में विरोध की लहर तेज हो गई है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण व कांग्रेस नेता अमराराम गांधी के समर्थन में बाना पहुंचे और उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री के नाम भेजा और कार्यवाही को एकतरफा एवं अन्यायपूर्ण बताते हुए आदेश को निरस्त करने की मांग की।

सरपंच अमराराम गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें पहले भी कार्यकाल के दौरान चुनावी रंजिश के चलते बार-बार परेशान किया गया और अब इस कार्रवाई के जरिए अन्याय की सारी सीमाएं पार कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी गुट के प्रभाव में झूठी रिपोर्ट बनाकर पंचायती राज विभाग को भेजी गई और बिना पक्ष सुने कार्रवाई कर दी गई, जो पूर्णतः अन्याय है। गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश के चलते उनके खिलाफ झूठी एफआईआर भी दर्ज करवाई गई, जिसकी जांच अभी जारी है।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिराम बाना ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आदेश निरस्त करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में कांग्रेस नेता और ग्रामीणों में पूर्व पंचायत समिति सदस्य लालचंद नाई, पूर्णाराम गोदारा, हड़मानसिंह गोदारा, मालाराम गोदारा, गंगाराम मेघवाल, तोलाराम जाखड़, वार्ड पंच भंवरलाल मेघवाल, पेमाराम सारण, हेतराम, बुधाराम गांधी, नरसाराम, ओमप्रकाश, लालचंद गोदारा, शंकरलाल गोदारा, चुन्नीलाल गांधी, प्रकाश गांधी, भागुराम जाखड़, बीरबलराम कड़वासरा, कानाराम बिरट, पूर्व सरपंच उमाराम गोदारा, पूर्व सरपंच लालचंद नाई, डूंगरराम सींवर, बिरबल देहडू, मुखराम, कोजाराम सहित कई लोग शामिल रहे।

प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि प्रशासन की मनमानी और तानाशाही को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

  • Related Posts

    आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 18 अगस्त को गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक, चांदी ₹1,920 गिरकर ₹2.34…

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में 20 जुलाई के CJP के संसद मार्च को गैरकानूनी बताया। पुलिस के मुताबिक, मार्च की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

    आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights