Nature Nature

तेज़ हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, घने बादलों की दस्तक से भीगा श्रीडूंगरगढ़, किसानों के खिले चेहरे, पालिकाकर्मी सक्रियता के साथ कर रहे काम

Nature

समाचार गढ़, 3 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़।
एक लम्बे इंतज़ार के बाद आखिरकार राहत की फुहारें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में उतर आईं। सोमवार शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज़ हवाओं के साथ गर्मी को विदा करने का पैग़ाम दे दिया। सुबह होते-होते घने काले बादलों ने पूरे इलाके को अपनी चादर में समेट लिया और फिर आसमान से बूंदों की सौगात बरसने लगी। श्रीडूंगरगढ़ कस्बा ही नहीं, आसपास के गांव भी इस भीगी सुबह में सराबोर हो गए।

लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी से परेशान जनता ने राहत की सांस ली है। बारिश की ये फुहारें सिर्फ आमजन के लिए ही नहीं, बल्कि किसानों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं रहीं। मूंगफली की बुवाई में यह बरसात मददगार साबित होगी, ऐसा किसानों का मानना है। क्षेत्र के समंदसर, कुंतासर, सातलेरा, बिग्गाबास रामसरा, आडसर पुरोहितान सहित कई गांवों से अच्छी बरसात की सूचना मिली है।

समाचार गढ़। समन्दसर गांव में हुई अच्छी बरसात, ग्रामीणों के खिले चेहरे।
समाचार गढ़। सातलेरा में बरसात में छाता लेकर खड़े ग्रामीणों का खुशनुमा चेहरा।
समाचार गढ़। कस्बे के दीपाराम ने झमाझम बारिश की ली तस्वीर।

हालांकि, इस बारिश ने वर्षों पुरानी जल निकासी की समस्या को भी फिर उजागर कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ कस्बा कटोरीनुमा भू-आकृति वाला होने के कारण यहां पानी का ठहराव आम बात है। मुख्य बाजार की गलियों और निचले इलाकों में पानी भर गया जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

समाचार गढ़। बरसात के बाद उपजिला अस्पताल की गली जलमग्न
समाचार गढ़। एएसआई हरीश गुर्जर के नेतृत्व में जल निकासी का प्रसास

फिर भी इस बार नगर पालिका प्रशासन ने सतर्कता दिखाई। एएसआई हरीश गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने सक्रियता से काम किया। पिछले तीन घंटों से पालिकाकर्मी बिग्गाबास स्थित रावण मैदान और आसपास के घरों व बेसमेंट से टैंकरों की मदद से पानी की निकासी कर रहे हैं। अन्य क्षेत्रों में बूस्टर पंप से पानी हटाने का प्रयास जारी है।

समाचार गढ़। बुस्टर की मदद से निचले इलाकों से निकाला जा रहा पानी।
समाचार गढ़। बिग्गाबास में एक घर में घुसे बरसाती पानी को टेंकर की मदद से निकाला जा रहा बाहर।

Related Posts

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2०26। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम…

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

🚨 चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2०26। उत्तराखंड की पवित्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights