Nature Nature

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी

Nature

समाचार गढ़ 21 जनवरी 2026 राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और तापमान में उतार-चढ़ाव को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से प्रदेश में एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 26 जनवरी तक देखने को मिलेगा।

इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकदार तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने 22 जनवरी को बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, फलौदी और श्रीगंगानगर जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं 23 जनवरी को अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की भी संभावना है।

इसके बाद 26 से 28 जनवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सबसे पहले बारिश शुरू हो सकती है।

Related Posts

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। Surgical Strike Explained: 29 सितंबर 2016… यह तारीख भारतीय सैन्य इतिहास की उन तारीखों में शामिल हो गई, जब भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार…

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में कई महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अब नियंत्रण रेखा (LoC) को लेकर भी मांग तेज हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights