Nature Nature

यह कैसा जलदाय विभाग? श्रीडूंगरगढ़ के इस गांव में तीन नलकूप, तीनों पड़े खराब, साहब कैसे हो ग्रामीणों के गले तर

Nature

समाचार गढ़, 10 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। जहां राज्य सरकार द्वारा आमजन को सुलभ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर साल लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं वहीं धरातल पर सरकारी मशीनरी की घोर लापरवाही से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराना शुरू हो गया है।अभी तक गर्मी का पूरा दौर शुरू भी नहीं हुआ है कि गांवों में व्याप्त होते पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण चिंतित नजर आने लगे हैं।
ऐसा ही देखने को मिल रहा है बीकानेर जयपुर नेशनल हाइवे पर श्री डूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय से 11 किमी दूर सातलेरा गांव में जहां गांव में कहने को तो तीन नलकूप बने हुए हैं लेकिन वर्तमान में तीनों ही नलकूप पूर्णतया खराब पड़े हैं।विडंबना है कि इस गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक के सामने बना नलकूप तो पिछले दो माह से अधिक समय से खराब पड़ा मोटर के लिए तरस रहा विभाग की घोर लापरवाही को उजागर कर रहा है।
ग्रामीण राजूराम जाखड़, जितेंद्र सिंह,बगताराम जाखड़,केशुराम,कालुराम आदि ने बताया कि इस नलकूप को खराब हुए दो माह से अधिक समय हो गया है।विभाग द्वारा इस नलकूप की मोटर को तो निकाल लिया गया लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक इस नलकूप में मोटर नहीं लगाई गई है जो जलदाय विभाग एवं विभाग के संबंधित ठेकेदार की घोर लापरवाही को दर्शाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन सार्वजनिक नलकूप की मोटर केबल चोरी होने की घटना देखने सुनने को मिल रही है उसके बाद भी बेपरवाह जलदाय विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।यहां दो माह से नलकूप की केबल पाइप खुले पड़े विभाग की घोर लापरवाही पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।
इसी प्रकार गांव में श्री वीर बिग्गाजी मंदिर के पास बना हुआ नलकूप भी पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है।हालांकि विभाग द्वारा इस नलकूप से जली हुई मोटर को तो शनिवार को निकाल लिया गया है लेकिन अभी दूसरी मोटर नहीं लगाई गई है।वहीं गांव के मेघवालों के मोहल्ले में बना नलकूप भी पिछले दस दिनों से खराब पड़ा है। ग्रामीण प्यास बुझाने के लिए महंगे दाम देकर पानी के टैंकर डलवाने को मजबूर हैं।जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों ने रोष जताया है।ग्रामीणों ने जलदाय विभाग सहित प्रशासन से खराब पड़े नलकूप में नई मोटर लगाकर जलापूर्ति सुचारू करने की मांग की है।साथ ही ग्रामीणों ने कहा है कि अगर विभाग द्वारा जल्द जलापूर्ति दुरुस्त नहीं की गई तो ग्रामीणों को मजबूर होकर धरना प्रदर्शन पर मजबूर होना पड़ेगा जिसके लिए विभाग जिम्मेदार होगा ।
इनका कहना है कि…….
सातलेरा गांव में तीन नलकूप बने हुए हैं एक नलकूप तो दो माह से भी अधिक समय से खराब पड़ा है विभाग द्वारा ध्यान नहीं देना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।
राजूराम जाखड़
ग्रामीण सातलेरा
गांव के तीनों नलकूप खराब पड़े हैं। क्षेत्र सहित कई जगह पर सार्वजनिक नलकूप की मोटर केबल चोरी होने की अनेक घटना सामने आने के बाद भी बेपरवाह जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते दो माह से नलकूप की केबल पाइप राम भरोसे खुले पड़े हैं।गांव के तीनों नलकूप खराब होने से ग्रामीण परेशान हैं।
जितेंद्र सिंह राठौड़
ग्रामीण सातलेरा

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने यह नलकूप दो माह से खराब पड़ा विभाग की घोर लापरवाही को दर्शा रहा है।
बिग्गाजी मंदिर के पास बना नलकूप पिछले पांच दिनों से खराब पड़ा मोटर के लिए तरस रहा है।
महंगे दाम देकर पानी के टैंकर डलवाकर कंठ तर कर रहे ग्रामीण ।विभाग सोया कुंभकर्णी नींद में।

  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

    समाचार गढ़, 4 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राजस्थान से भाजपा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वर्तमान…

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा समाचारगढ़, अलवर। अलवर स्थित सरिस्का टाईगर रिजर्व Sariska Tiger Reserve से इस बार एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

    इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

    इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

    राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

    राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

    सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, 6 जून को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

    सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, 6 जून को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights