Nature Nature

तेज़ रफ्तार और लापरवाही नहीं चलेगी! स्कूल वाहनों पर सरकार की सख्ती, गाइडलाइन जारी

Nature

समाचार गढ़ 10 मार्च 2025 राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल वाहनों को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की है। अब सरकारी और निजी विद्यालयों के वाहन 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से नहीं दौड़ सकेंगे। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

गाइडलाइन के अनुसार, सभी स्कूली वाहनों में गति नियंत्रक उपकरण लगाना अनिवार्य होगा, ताकि वाहन तय सीमा से अधिक गति न पकड़ सकें। साथ ही, इन वाहनों के चालकों को अनिवार्य रूप से वर्दी पहननी होगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में बच्चों की सुरक्षा के लिए कई अहम प्रावधान शामिल किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी रामनिवास जांगिड़ ने जानकारी दी कि स्कूली वाहनों का रंग पीला होना अनिवार्य है। इसके दोनों ओर स्कूल का नाम और संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। यदि बस किराए की है तो उस पर “ऑन स्कूल ड्यूटी” लिखना अनिवार्य है।

वाहनों की खिड़कियों में ग्रिल और जालीदार तार लगाए जाने चाहिए ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही, हर बस में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, आपातकालीन सायरन और अग्निशामक यंत्र मौजूद रहना चाहिए। इसके अलावा, स्कूल स्टाफ का पुलिस सत्यापन भी अनिवार्य कर दिया गया है।

राज्य सरकार के इन कदमों का मकसद स्कूली बच्चों की यात्रा को सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण बनाना है।

Related Posts

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights