Nature Nature

युवा प्रतिभाओ को “युवा रत्न”सम्मान से किया अलंकृत, महापुरुष समारोह समिति ने किया प्रदान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 13 जनवरी 2025। महापुरुष समारोह समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस 2025 के अवसर पर युवा प्रतिभाओ का सम्मान समारोह संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी की अध्यक्षता में रमन आई टी आई कॉलेज, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उमा मित्तल उपखण्ड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़, विशिष्ट अतिथि डॉ राजीव सोनी ब्लॉक सीएमएचओ एवं मुख्यवक्ता कपिला स्वामी मंचासीन रहे। अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में अपने अपने क्षेत्रों में राष्ट्र एवं समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही युवा प्रतिभाओ को संस्था द्वारा युवा दिवस वर्ष-2025 का प्रतिष्ठित “युवा रत्न”सम्मान 6 युवा प्रतिभाओ को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंट देकर प्रदान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उमा मित्तल ने समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र एवं समाज के विकास की मुख्य धुरी है, युवा राष्ट्रीय विकास को मजबूत करते है। युवा अपनी शक्ति को पहचान कर शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें । युवा अपनी शक्ति के बल पर राष्ट्र एवं समाज की दिशा बदलने में सक्षम है। संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने युवा प्रतिभाओं को समाज का रोल मॉडल बताते हुए इन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ राजीव सोनी ने युवा शक्ति को विवेकानंद जी के पदचिन्हों पर चल कर समाज के लिए रचनात्मक कार्य करने का आह्वान किया। मुख्यवक्ता कपिला स्वामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद विश्व के महान व्यक्तित्व थे, उन्होंने भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित किया। देश एवं समाजहित में युवा शक्ति को दृढ़ता से संकल्प शक्ति को मजबूत कर विवेकानंद के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। स्वामी ने कहा कि युवाओं की संकल्प शक्ति के आगे कोई भी लक्ष्य असम्भव नहीं है। समिति के मंत्री सुशील सेरडिया ने समिति गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि आज समिति का 13वां स्थापना दिवस है, समिति राष्ट्र एवं समाज में वैचारिक बदलाव हेतु निरन्तर जनजागृती एवं राष्ट्र विकास के कार्य कर रही है। सेरडिया ने संस्था की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए भावी गतिविधियों की जानकारी दी । समिति द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सत्यदीप ने किया। कार्यक्रम में निर्मल कुमार पुगलिया, विजयराज सेवग, विमल भाटी, कन्हैयालाल शर्मा, विजय महर्षि, कुम्भाराम घिंटाला, चन्द्रकला घिंटाला, ललित बाहेती, सुरेश भादानी, गौरव टाडा एवं युवा शक्ति उपस्थित रहे।

इन युवा प्रतिभाओ को दिया गया युवा रत्न सम्मान-

न्यायिक क्षेत्र में-
आरजेएस महिमा दुगड़

चिकित्सा के क्षेत्र में-
पवन नाइ, स्वास्थ्य मार्गदर्शक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, श्री डूंगरगढ़

खेल के क्षेत्र में -गोल्डमेडलिस्ट आदित्य तावनिया, श्री डूंगरगढ़

समाजसेवा के क्षेत्र में – रौशन अली तेली, अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी श्रीडूंगरगढ़

कला के क्षेत्र में- सुमित श्याम सुखा आर्टिस्ट, श्री डूंगरगढ़

योग के क्षेत्र में-
जयकिशन दातवानी श्रीडूंगरगढ़

समाज एवं राष्ट्र के प्रेरणास्रोत युवा प्रतिभाओ को युवा रत्न पुरस्कार से समिति द्वारा अलंकृत किया गया।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights