Nature Nature

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

Nature

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। सीकर जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे शोषण में बदल गई। आरोपी युवक ने पहले इंस्टाग्राम के जरिए युवती से संपर्क बढ़ाया, फिर मिलने के बहाने उसे बुलाकर शादी का झांसा दिया और कई बार दुष्कर्म किया। अब आरोपी शादी से मुकरते हुए युवती को बदनाम करने की धमकी दे रहा है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परीक्षा की तैयारी के लिए सीकर आई थी और बाद में यहीं नौकरी करने लगी। इसी दौरान उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और सीकर सहित अन्य जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी लगातार शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन जब युवती ने शादी की बात की तो वह टालता रहा और अब साफ इनकार कर दिया।

युवती का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी उसे धमकी दे रहा है कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसकी बदनामी कर देगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2०26, मुंबई। भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights