Nature Nature

मोमासर बास में घरेलू विवाद पर युवक गिरफ्तार, गुंसाईसर बड़ा में पुलिस ने अवैध शराब जब्त की

Nature

मोमासर बास में घरेलू विवाद पर युवक गिरफ्तार, गुंसाईसर बड़ा में पुलिस ने अवैध शराब जब्त की

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के मोमासर बास में शुक्रवार को एक युवक द्वारा घर में पत्नी और पिता के साथ विवाद करने पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए उसे गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। हैडकांस्टेबल बलवीरसिंह के अनुसार सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने मुकेश कुमार टांक को समझाया, लेकिन उसके आक्रामक रवैये के चलते शांति भंग की धारा बीएनएस 170 में कार्रवाई कर थाने लाया गया। युवक को शनिवार को उपखण्ड अधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर, शुक्रवार को गश्त के दौरान एएसआई राजकुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि गुंसाईसर बड़ा में अवैध शराब बिक्री की तैयारी की जा रही है। पुलिस माताजी मंदिर के पास पहुंची तो वहां मौजूद युवक शराब की बोतलें फेंककर भाग निकला। जांच में उसकी पहचान गांव लोडेरां के गणेश पुत्र आदूराम जाट के रूप में हुई और मौके से 40 पव्वे अवैध शराब बरामद किए गए।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights