Nature Nature

रीड़ी में डिग्गी पर नहाने के दौरान युवक की मौत, हादसे से परिवार में शोक

Nature

समाचार गढ़, 17 अक्टूबर। गांव रीड़ी में 15 अक्टूबर की सुबह एक दर्दनाक हादसे में गुसाईंसर बड़ा के निवासी युवक की डिग्गी में गिरने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब युवक अपने साले के खेत पर नहाने गया था। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, रीड़ी निवासी 36 वर्षीय कालूराम पुत्र केशराराम नायक ने बताया कि वह गांव की रोही में एक खेत काश्त के लिए संभाल रहा है। 14 अक्टूबर को उसका बहनोई, 37 वर्षीय चौथूराम पुत्र किशनाराम नायक, गुसाईंसर बड़ा से रीड़ी में आयोजित जागरण कार्यक्रम में शामिल होने आया था। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे चौथूराम अपने साले के खेत पर पहुंचा। चाय पीने के बाद वह खेत में बनी डिग्गी पर नहाने चला गया। कालूराम ने बताया कि नहाते समय चौथूराम डिग्गी की पाल पर बैठा था, और वह पशुओं को चराने चला गया। इस दौरान खेत में मौजूद मनोज नायक ग्वार की फसल तोड़ रहा था। अचानक मनोज ने देखा कि चौथूराम का पैर फिसलकर वह डिग्गी में गिर गया। मनोज की आवाज सुनकर कालूराम समेत अन्य लोग दौड़े और चौथूराम को तुरंत डिग्गी से बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए उपजिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उसी दिन युवक की मौत हो गई। चौथूराम का शव अब मोर्चरी में रखा गया है, और उसके साले ने पुलिस में मर्ग दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दुखद घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

  • Related Posts

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया Election Commission of India ने आगामी चुनावों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights