Nature Nature

बिग्गा में रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, 242 रक्तदाताओं ने दी स्व. मदनलाल मेघवाल को श्रद्धांजलि

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 27 अगस्त 2024।
श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा गांव में नेहरू युवा मंडल द्वारा आयोजित स्वर्गीय मदनलाल मेघवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर स्वर्गीय मदनलाल मेघवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिविर का उद्घाटन विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, बृजलाल तावनिया, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, बजरंग लाल ओझा, सहित दिवंगत मदनलाल के परिवारजन और डॉक्टर कुलदीप मेहरा द्वारा किया गया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने भी स्वर्गीय मदनलाल मेघवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिविर में पहुंचे अतिथियों ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए युवाओं को प्रेरित किया। राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है और यह एक महान पुण्य का कार्य है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी रक्तदान को जीवन रक्षा का सबसे बड़ा कार्य बताते हुए सभी को जीवन में रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

शिविर में पीबीएम अस्पताल की टीम ने शाम 4:00 बजे तक 201 यूनिट रक्त का संग्रहण किया, जबकि जनसेवा ब्लड सेंटर द्वारा 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस तरह कुल 242 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर दिवंगत मदनलाल मेघवाल को श्रद्धांजलि दी।

आसपास के गांवों से भी युवा रक्तदान करने के लिए पहुंचे और सभी रक्तदाताओं को नेहरू युवा मंडल द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में ज्ञानराम, रुघलाल, भंवर लाल, अमराराम, लक्ष्मीनारायण, दयानंद, हरखाराम, श्रवण राम, श्यामलाल, मालाराम, इमीलाल, जगदीश प्रसाद, ओमप्रकाश सारण, सुरेंद्र सारण, रामलाल, रमेश कुमार, शंकरलाल पुरोहित, संतोष कुमार ओझा, महेंद्र सिंह, बाबूलाल, वेदप्रकाश, गोपालराम गोदारा, देदाराम, थानाराम, राजूराम, अशोक, रामकृष्ण, गणेश, रमेश, बल्लुराम, कैलाश, गणेश रंगा, शोभाराम सारण, तेजाराम डूडी, प्रकाश ओझा, अरविंद कुमार, किशोर सिंह, सागरमल, सुशील मूंधड़ा, हनुमानाराम, महेंद्र चिनिया, मदन चिनिया, महावीर प्रसाद, जगदीश दानोदिया, अर्जुन राम, सुरेश, कैलाश व्यास, महेंद्र सिहाग, रामकिशोर, मांगीलाल, राजेश चौहान, विजयपाल, इमाराम, बजरंगलाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई।

दिवंगत मदनलाल मेघवाल के परिवारजनों ने सभी रक्तदाताओं और शिविर के सफल आयोजन के लिए सहयोग करने वाले ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। जयपुर के माहेश्वरी…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights