Nature Nature

ग्राम पंचायत सहायकों का महापड़ाव 32 वें दिन भी जारी उम्र और संतान के शिथिलन आदेश जारी नहीं होने तक महापड़ाव रहेगा जारी

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:- बीकानेर शिक्षा निदेशालय के आगे ग्राम पंचायत सहायकों और पेरा टीचरों का संविदा रूल्स 2022 जो अभी सरकार ने लागू किए हैं उनमें उम्र अधिक होने और दो से अधिक संतान होने के कारण करीब 6200 ग्राम पंचायत सहायक और पेरा टीचरों को संविदा रूल्स 2022 में अडॉप्ट नहीं करने के कारण यह महापड़ाव 32 वें दिन भी जारी है l

संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण जसरापुर ने बताया है कि 12 दिसंबर से महापड़ाव बीकानेर निदेशालय के आगे जारी 14 तारीख को निदेशक महोदय गौरव अग्रवाल जी ने उम्र और संतान के मामले में छूट देने का प्रस्ताव राज्य सरकार के सामने बनाकर भेजा था लेकिन सरकार ने अभी तक उसके ऊपर कोई सकारात्मक फैसला नहीं किया है l

इस दौरान ग्राम पंचायत सहायकों और पेरा टीचरों ने निदेशालय से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक तिरंगा यात्रा, निदेशालय के आगे अर्धनग्न प्रदर्शन ,संभागीय आयुक्त कार्यालय के आगे आक्रोश रैली और कलेक्टर कार्यालय के आगे शहीद स्मारक पर कैंडल मार्च , शिक्षा निदेशालय के आगे मुर्गा बन कर प्रदर्शन कलेक्ट्रेट कार्यालय के आगे इंदिरा गांधी जी की स्टेचू पे साफ-सफाई और पार्क की साफ-सफाई प्रदर्शन कर अपनी पीड़ा सरकार के सामने रखी है l

इसी दौरान माननीय शिक्षा मंत्री जी ने एक प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल से जयपुर भी बुलाया माननीय शिक्षा मंत्री जी ने स्वयं भी वार्ता की और आला अधिकारियों से भी संगठन की वार्ता हुई वार्ता का नतीजा यह रहा कि मंत्री जी ने और आला अधिकारियों ने 5 दिन में आदेश करने की बात कही लेकिन बड़े खेद के साथ बताना पड़ रहा है कि आज उन बातों को भी 10 दिन होने को है लेकिन अभी तक आदेश जारी नहीं हुए हैं l

संगठन ने निर्णय किया है कि यदि 14 तारीख तक आदेश नहीं हुए तो 15 तारीख को माननीय शिक्षा मंत्री जी के घर के आगे से करीब 5000 ग्राम पंचायत सहायक और पैरा टीचर भीख मांग कर सरकार का ध्यानाकर्षण करेंगे l

धरने को शेखावत शिक्षक संघ से श्रवण सिंह राजपुरोहित, अंबेडकर शिक्षक संघ से मोडाराम जी कड़ेला, प्रगतिशील शिक्षक संघ से भैरव रंगा जी, शिक्षक संघ रेसला के प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी राम जी, शहीद बीकानेर से बड़ी संख्या में कर्मचारी संगठन समर्थन दे चुके हैं l

धरने में आज घनश्याम लबाना जिला उपाध्यक्ष डूंगरपुर, केशो राम जी मेघवंशी जिला अध्यक्ष बीकानेर, शिवराज सिंह अजमेर ,बाबूलाल जी भीलवाड़ा, राणा राम जी जालौर ,गिरधारी लाल जी जोधपुर, राजेंद्र प्रसाद जी, शिव भाटी मीडिया प्रभारी बीकानेर राकेश गहलोत सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सहायकों ने भाग लिया l

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights