Nature Nature

चूरू में ट्रक से पकड़ा 30 किलो डोडा-पोस्त चूरा:लोहे के पाइपों की आड़ में कर रहे थे तस्करी, 2 गिरफ्तार

Nature

सामाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:- चूरू जिले की रतनगर पुलिस ने रविवार रात नाकाबंदी में एक ट्रक से 30 किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है। आरोपी ट्रक में लोहे के पाइपों की आड़ में डोडा पोस्त की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही ट्रक को जब्त किया है। ट्रक से पकड़े गए डोडा पोस्त चूरा की बाजार कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।

सीआई जसवीर कुमार ने बताया कि बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए निर्देश दिए थे। इसकी पालना में रतननगर तिराहे पर रविवार रात को नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान फतेहपुर की तरफ से आए एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ड्राइवर से पूछताछ करने पर बताया कि ट्रक में लोहे के पाइप भरे हैं। पुलिस टीम को ड्राइवर पर शक हुआ तो उन्होंने गहनता से पूछताछ की। इस पर ड्राइवर हड़बड़ा गया। इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई तो लोहे के पाइपों के नीचे 30 किलो डोडा पोस्त चूरा मिला। पुलिस ने ट्रक से डोडा पोस्त जब्त कर बनवाला जिला पटियाला (पंजाब) निवासी रणजीत सिह पुत्र बलकार सिंह और सेवा सिंह पुत्र निशान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने मध्यप्रदेश से डोडा-पोस्त चूरा भरकर पंजाब ले जाने की बात कही।

Related Posts

राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट कई जिलों में तेज मौसम गतिविधियां, किसानों को विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी समाचार गढ़ 6…

कार में आग लगने से बिजनेसमैन जिंदा जला, बॉडी पूरी तरह जली, पेट्रोल पंप के सामने की घटना

कार में आग लगने से बिजनेसमैन जिंदा जला, बॉडी पूरी तरह जली, पेट्रोल पंप के सामने की घटना समाचार गढ़ 5 अप्रैल 2026। जोधपुर में एक पेट्रोल पंप के सामने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights