Nature Nature

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

Nature

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026 बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के 11 अप्रैल को प्रस्तावित बीकानेर प्रवास को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का यह दौरा संगठन के लिए बेहद अहम है और इसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।

बैठक में कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन भी किया गया।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंभाराम सिद्ध, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा, चंपालाल गेधर, रामेश्वर पारीक, राजाराम ओझा, पूराराम ढाका, पवन स्वामी, जसराज सिंवर, सी.आर. चौधरी, नेमगिरि गोस्वामी, प्रदीप सारस्वत, सुनील मेघवाल, अशोक मारू, मोहन कस्वा, अजय काजला, रजनीकांत सारस्वत और महेश चारण सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

  • Related Posts

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल कृत्रिम बुद्धिमत्ता शब्दों को सजा सकती है, पर…

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    समाचार-गढ़ 27 सितंबर, 2026। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। डेरा इस्माइल खान जिले के दराजिंदा इलाके में एक विस्फोटक से लदी गाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights