Nature Nature

डिग्री करने के बाद भी नहीं मिल रही नौकरी, धरने पर बैठीं जेडीबी आर्ट्स कॉलेज की छात्राएं

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:- जेडीबी कॉलेज कोटा की छात्राएं पिछले दो दिन से सर्द रातों में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं. उनकी मांग है कि म्यूजिक की डिग्री (Music Degree) में जो विसंगतियां आ रही है उन्हें शीघ्र दूर किया जाए. जब तक ये विसंगतियां दूर नहीं होंगी छात्राएं यहां से हटने वाली नहीं हैं. छात्राओं ने सरकार और कॉलेज (College) प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रात को अलाव जलाकर धरना दिया.

छात्राओं ने कहा मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन
म्यूजिक की डिग्री की विसंगति दूर करने के लिए छात्राओं का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी है.  जेडीबी आर्ट्स (JDB Arts) की छात्र संघ अध्यक्ष शिवानी दुबे के नेतृत्व में छात्राएं अपनी मांगों पर अड़ी हुई हैं. शिवानी दुबे ने बताया कि कोटा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार और सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षक डॉ. रघुराजसिंह परिहार मौके पर पहुंचे और छात्राओं से समझाइश की थी, लेकिन जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा. 

संगीत विषय में पीजी करने के बाद अमान्य किया घोषित
उन्होंने कहा कि जेडीबी आर्ट्स में संगीत विषय में पीजी की 60 सीटें है और यहां से करीब दो हजार छात्राएं पीजी कर चुकी है. लेकिन उन्हें सरकारी नौकरी में अमान्य घोषित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संगीत विषय में गायन, वाद्य और नृत्य अलग-अलग विषय है, लेकिन कॉलेज से पीजी करने वाली छात्राओं को डिग्री में केवल म्यूजिक (संगीत) लिखा होता है. जिस कारण उन्हें समस्या आ रही है. डिग्री में गायन, वाद्य, नृत्य नहीं लिखा होता जिस कारण वो अमान्य (invalid) घोषित हो रही हैं और उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है. ऐसे में वर्ष 2023 में संगीत में पीजी करने वाली छात्राओं के सामने संकट पैदा हो गया है.  

छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड बर्दाश्त नहीं 
छात्र संघ अध्यक्ष शिवानी दुबे ने कहा कि छात्राओं के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा. उन्होंने कहा कि जेडीबी कॉलेज में संगीत विषय में पीजी करने वाली छात्राओं को उच्च शिक्षा के बावजूद लाभ होने की जगह नुकसान हो रहा है. डिग्री में केवल इंडियन म्यूजिक (Indian music) लिखा है. डिग्री में विषय का वर्गीकरण नहीं

Related Posts

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights