समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। यहां के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में गुरुवार को सांस्कृतिक सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यवाहक प्राचार्य विनोद कुमार सुथार ने बताया कि सांकृतिक सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वाणिज्य संकाय के सुनील आचार्य, कला संकाय के व्याख्याता राजेश कुमार मीणा ने बताया कि केश सजा प्रतियोगिता में चंचल जैन विजेता व अनुराधा नाई उपविजेता रहीं। डॉ.सारिका रंगा ने बताया कि महेंदी प्रतियोगिता में रेणुका सैनी विजेता व नन्दनी नाई उपविजेता रहीं। राजनीतिक विज्ञान के व्याख्याता प्रभुराम बामणिया ने बताया कि सलाद सजा प्रतियोगिता में सालू मलघट विजेता व सुमन सारण, प्राची शर्मा उवविजेता रहीं। अमित कुमार व सोमनाथ ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में अर्पिता चौधरी, संगीता, मीनाक्षी, ललिता विजेता व प्रियंका राजपुरोहित, जयश्री राजपुरोहित उवविजेता रहीं। इस दौरान आयोजित एकल रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति सोनी विजेता व कोमल सोनी उपविजेता रहीं। कार्यक्रम में महावीर प्रसाद धामा, मुकेश कुमार जांगिड़, सुशील सुथार, मुकेश सैनी, दीनदयाल नाई मौजूद रहें।
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…









