Nature Nature

बीकानेर बना प्रेदेश का सबसे ठंडा जिला,बारिश के बाद दोपहर तक नही दिखाई दिए सूरज भगवान

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़- दो दिन सर्दी से थोड़ी राहत के बाद अब बीकानेर प्रदेशभर में सबसे ठंडा जिला हो गया है। बीकानेर और करोली में पिछले चौबीस घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर में गुरुवार रात हुई वारिश के बाद सुबह कोहरे से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कोहरे के कारण सुबह जनजीवन भी पूरी तरह प्रभावित नजद आया मोसम विभाग ने प्रदेश में 29 दिसम्बर से तापमान में बढ़ोतटी की भविष्यवाणी की थी, जो सही साबित हुई। बीकानेर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलो में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जिससे सर्दी से कुछ राहत मिली। इस बीच वीकानेर में गुरुवार रात करीब दस बजे बारिश हुई। कुछ मिनट की इस वारिश के बाद ठंडक चढ़ गई। तापमान में भी गिरावट आई। बीकानेर में न्यूनतम तापमान कम होने के बाद भी 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पिछले दिनों में ये दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है वहाँ खुले क्षेत्रों में तो शून्य डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंचा है। बारिश के बाद सुबह तक हल्का कोहरा रहा। नो बजे तक भी बीकानेर में कोहरे का असर नजर आया। उधर, बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ में 9.5 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 9.3 डिग्री सेल्सियस और चूरू में 9.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। बीकानेर के बराबर तापमान सिर्फ करोली में रहा, जबकि राज्य के सभी जिलों में बीकानेर से ज्यादा पारा रहा। उधर, बीकानेर के अलावा चूरू में हल्की बारिश हुई है। चूरू में भी न्यूनतम तापमान से गिरावट दर्ज हुई है। पिछले दो दिन में संभाग के सभी जिलों में तापमान में चोती है।

Related Posts

राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट कई जिलों में तेज मौसम गतिविधियां, किसानों को विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी समाचार गढ़ 6…

भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप

भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप समाचार गढ़ 5 अप्रैल 2026। अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights