Nature Nature

बीकानेर व कई अन्य जिलो में तापमान पहुंचा शून्य के पास, पढ़े पूरी खबर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:-बीकानेर में सर्दी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। तापमान एक बार फिर शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है. रात में पानी खुले में रह गया तो सुबह बर्फ ही मिलती है। इतना ही नहीं खेतों में खड़ी फसल पर बर्फ की चादर बिछ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि सर्दी से अब 18 जनवरी को ही कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बीकानेर में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. हालांकि मौसम विभाग इसे 1.1 डिग्री. बता रहा है। बीकानेर के खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़, मोमासर लूणकरनसर सहित अनेक क्षेत्रों में खेतों में खड़ी फसल पर बर्फ जम रही है। सुबह किसान खेतों में पहुंचने के साथ ही फसल को संभाल रहे है। बीकानेर में सरसों की फसल हजारों बीघा जमीन पर है लेकिन इस पर पाला पड़ने की आशंका है। पिछले दो दिन से फसल पर बर्फ की चादर है। नो बजे बाद धूप खिलने पर ही ये बर्फ पानी के रूप में नीचे उतरने लगती है। अगर कहीं पानी बिखरा हुआ है तो वो भी सुबह बर्फ के रूप में ही मिलता है। रविवार को चूरु में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री. , सीकर 0.5 डिग्री, बीकानेर 1.2 डिग्री, जैमलमेर 2.3 डिग्री, चित्तौडगढ़ 1.3 डिग्री, टोंक 2.1 डिग्री, संगरिया हनुमानगढ़ 1.8 डिग्री व उदयपुर 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। देराजसर गांव में ही बच्चे हाथ में बर्फ लेकर खेल रहे हैं। दिन में गर्मी, रात में कड़ाके की सर्दी बीकानेर में दिन में जहां गर्मी का अहसास होता है, वहीं रात में जबर्दस्त सर्दी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सुबह करीब दस बजे तक रात की ठंडक का अहसास रहता है। धूप निकलने के बाद भी सर्दी की ठिठुरन बनी रहती है।

Related Posts

राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट कई जिलों में तेज मौसम गतिविधियां, किसानों को विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी समाचार गढ़ 6…

भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप

भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप समाचार गढ़ 5 अप्रैल 2026। अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights