Nature Nature

अनियमितताएं पाए जाने दस मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, एक निरस्त

Nature


समाचार गढ़, बीकानेर, 28 फरवरी 2026। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 10 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित एवं एक का निरस्त किया गया है। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि पुलिस लाईन के सामने स्थित अंजनी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 4 से 6 मार्च तक 3 दिनों के लिए, किल्चू देवड़ान स्थित बाबा रामदेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर, कतरियासर स्थित भावना मेडिकल स्टोर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करमीसर स्थित ए के हैल्थ केयर के अनुज्ञापत्र 4 से 7 मार्च तक 4 दिनों के लिए, सुदर्शना नगर स्थित कृष्णा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 9 से 12 मार्च तक 4 दिनों के लिए, सादुलगंज स्थित गौरव मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 4 से 8 मार्च तक 5 दिनों के लिए, बम्बलू स्थित बालाजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, बाडैला स्थित बालाजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 4 से 13 मार्च तक 10 दिनों के लिए, जयमलसर स्थित वीर मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 9 से 18 मार्च तक 10 दिनों के लिए, तेलीवाड़ा रोड मोहता चौक स्थित माहेश्वरी मेडिको का अनुज्ञापत्र 9 से 20 मार्च तक 12 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 नियमावली 1945 के नियम 66(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए गली नंबर 5 एफसीआई गोदाम के पास बंगलानगर स्थित जय श्री नाथ फार्मा का अनुज्ञापत्र निरस्त किया गया है।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights