Nature Nature

 राजस्थान में सर्दी का सितम जारी, फतेहपुर में माइनस में पहुंचा पारा

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:- राजस्थान में सर्दी के तेवर और भी ज्यादा तल्ख हो गए हैं. प्रदेश के कई जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो चुकी है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में आने वाले दिनों में पारा और गिरेगा. साथ ही साथ शीतलहर चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है. अगर सबसे ज्यादा ठंड की बात करें तो सीकर के फतेहपुर में सर्दी का सबसे ज्यादा प्रकोप देखा जा रहा है. 

माइनस में पहुंचा पारा
फतेहपुर में तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यहां सीजन में तीसरी बार पारा जमाव बिंदु के नीचे पहुंच गया है. खेतो में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर दिखने लगा है. किसानों के अनुसार कड़ाके ठंड व घने कोहरे से कई फसलों में नुकसान तो कई फसलों में फायदा मिल रहा है. 

इन जिलों में पड़ रही कड़ाके की सर्दी
इसके अलावा माउंट आबू में भी तापमान शून्य से नीचे लुढ़क गया है. यहां पारा माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. वहीं हनुमानगढ़ में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री, चूरू में 1.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है. जबकि बाड़मेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इन जिलों में सर्द हवाओं का दौर भी जारी है.  

पांच जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक शेखावाटी अंचल में पांच जनवरी तक के लिए पांच जनवरी तक सीकर और चूरू में अति शीतलहर चलने के आसार हैं. माना जा रहा है कि शीतलहर के साथ-साथ यहां पाला भी पड़ सकता है. दरअसल शेखावटी में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर और अति शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है.

Related Posts

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 56 घरेलू एलपीजी सिलेंडर व बोलेरो पिकअप जब्त

समाचार गढ़, बीकानेर, 15 मार्च 2026। रसद विभाग के प्रवर्तन दल एवं पुलिस टीम द्वारा शनिवार देर रात संयुक्त रूप से जम्भेश्वर नगर स्थित जसनाथ जी की बगीची के पास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights