Nature Nature

चोरो ने सरकारी स्कूल व मकान पर धावा बोला, जाने पूरी खबर

Nature

सामाचार-गढ़,श्रीडूंगरगढ़:- चोरों ने एक मकान व सरकारी स्कूल को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों घटनाएं अलग-अलग है। जहां नोखा भुरा चौक स्थित एक मकान पर चोरों ने धावा बोलते हुए सोने-चांदी का सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में मकान मालिक संतोष चंद चालिया ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसके घर की आलमारी से अज्ञात व्यक्ति सोने की पूणजी जिसका वजन तीन भरी, सोने की अंगूठी, चांदी के चार गिलास, चांदी की दो कटोरी, पांच जोड़ी चांदी की पायल, चार जोड़ी चादी की विडियों व दस बारह चांदी के सिक्के चोरी कर लिये। नोखा पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सरकारी स्कूल को निशाना बनाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में छत्तरगढ़ के रा.उ.मा.वि. के वरिष्ठ सहायक कैलाशसिंह ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Related Posts

20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी जिला साइबर थाना पुलिस ने…

BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। राजस्थान के पंचायत चुनाव में कांग्रेस के हाथों मिली हार के बाद सत्तारूढ़ भाजपा में हलचल तेज हो गई है। ग्रामीण इलाकों में कमजोर प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights