Nature Nature

अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 56 घरेलू एलपीजी सिलेंडर व बोलेरो पिकअप जब्त

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 15 मार्च 2026। रसद विभाग के प्रवर्तन दल एवं पुलिस टीम द्वारा शनिवार देर रात संयुक्त रूप से जम्भेश्वर नगर स्थित जसनाथ जी की बगीची के पास औचक छापेमारी कर मौके से 56 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक कांटा तथा गैस रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। इसके अतिरिक्त अवैध गतिविधि में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया।

ज़िला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक बाड़े में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण तथा रिफिलिंग की जा रही थी।जप्त किए गए सिलेंडरों में इंडेन के 43, एचपी के 2 तथा भारत गैस के 11 सिलेंडर शामिल हैं। मामले में संबंधित व्यक्ति की पहचान विष्णु बिश्नोई के रूप में हुई है।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सिलेंडरों को वैद्य मगाराम गैस एजेंसी, बीकानेर के सुपुर्द किया गया है, जबकि बोलेरो पिकअप वाहन को नयाशहर पुलिस थाना के सुपुर्द किया गया है।प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत धारा 6ए में जिला कलेक्टर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार गठित प्रवर्तन दल द्वारा अवैध गैस भंडारण, घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग तथा अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण अथवा व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    समाचार-गढ़ 6 सितंबर, 2026। Bikaner News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बीकानेर पहुंचे। नाल एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।…

    LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

    समाचार-गढ़ 5 सितंबर, 2026। India-China Border Tension: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के बीच रविवार को अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के ईस्टर्न सेक्टर में पहली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

    LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

    FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

    FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

    Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

    Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

    Operation Ashdar: सेना को बड़ी कामयाबी, बड़गाम में लश्कर आतंकी यासिर ढेर

    Operation Ashdar: सेना को बड़ी कामयाबी, बड़गाम में लश्कर आतंकी यासिर ढेर

    Rajasthan Nikay Election: बीकानेर कांग्रेस में सिंबल को लेकर घमासान, शहर-देहात अध्यक्ष समेत 3 पर केस

    Rajasthan Nikay Election: बीकानेर कांग्रेस में सिंबल को लेकर घमासान, शहर-देहात अध्यक्ष समेत 3 पर केस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights