Nature Nature

ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 23 लाख की धोखाधड़ी

Nature

ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 23 लाख की धोखाधड़ी

समाचार गढ़ 8 मार्च 2026। राजस्थान सीकर जिले के उद्योग नगर थाना इलाके में इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबार में करीब 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सीकर निवासी उर्मिला पारीक ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह सागर इलेक्ट्रॉनिक्स की मालिक हैं और उनकी दुकान इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित है। 10 अक्टूबर 2023 को खुशनद, ऋषिराज, अनस, अमित, भीष्म, रफत, अजय और राहुल नाम के कुछ लोग उनकी दुकान पर आए और खुद को STERNE INDIA PVT. LTD कंपनी से जुड़ा बताते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस का ऑनलाइन कारोबार करने की बात कही।

उर्मिला के अनुसार आरोपियों ने फ्लिपकार्ट और अमेजॉन की तरह ऑनलाइन बिजनेस करने का दावा करते हुए उनसे इलेक्ट्रॉनिक सामान सप्लाई करने को कहा। भरोसा दिलाने के बाद 13 अक्टूबर 2023 से उन्होंने सामान लेना शुरू कर दिया। शुरुआती दो महीने तक आरोपियों ने समय पर भुगतान भी किया, जिससे उनका विश्वास बढ़ गया। इसके बाद नवंबर 2023 में आरोपियों ने करीब 83.68 लाख रुपए का माल उधार लिया, जिसमें से उन्होंने 60.35 लाख रुपए वापस कर दिए।

उर्मिला ने बताया कि अभी भी करीब 23.32 लाख रुपए बाकी हैं। जब भी उन्होंने आरोपियों से पैसे मांगे तो वे टालमटोल करते रहे। हाल ही में पैसे मांगने पर आरोपियों ने साफ मना कर दिया और कहा कि उन्हें माल हड़पना था, जो उन्होंने हड़प लिया है। शिकायत के आधार पर उद्योग नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सुखदेव सिंह कर रहे हैं।

  • Related Posts

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं समाचार गढ़।  भारत मौसम विज्ञान विभाग…

    ईरान-अमेरिका तनाव से सहमा बाजार: सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब फिसला

    ईरान-अमेरिका तनाव से सहमा बाजार: सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब फिसला समाचार गढ़। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर मंगलवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

    ईरान-अमेरिका तनाव से सहमा बाजार: सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब फिसला

    ईरान-अमेरिका तनाव से सहमा बाजार: सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब फिसला

    20 साल बाद वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में एम्बाप्पे-यमाल पर रहेंगी सबकी नजरें

    20 साल बाद वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में एम्बाप्पे-यमाल पर रहेंगी सबकी नजरें

    एफबीआई की चार्जशीट में नाम आने के बाद बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान पर चला बुलडोजर, देर रात रहस्यमय तरीके से ढहाया गया दो मंजिला भवन

    एफबीआई की चार्जशीट में नाम आने के बाद बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान पर चला बुलडोजर, देर रात रहस्यमय तरीके से ढहाया गया दो मंजिला भवन

    होर्मुज में तनाव चरम पर: UAE के तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला, भारतीय की मौत; अमेरिका ने 5 घंटे तक की एयरस्ट्राइक

    होर्मुज में तनाव चरम पर: UAE के तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला, भारतीय की मौत; अमेरिका ने 5 घंटे तक की एयरस्ट्राइक

    यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस पर बढ़ा दबाव, तेल संकट और क्रीमिया की सप्लाई लाइन पर खतरा

    यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस पर बढ़ा दबाव, तेल संकट और क्रीमिया की सप्लाई लाइन पर खतरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights