Nature Nature

25 दिवसीय निःशुल्क योग व प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ, विधायक, राज्यमंत्री, सीओ ने की शिरकत

Nature

समाचार गढ़, 3 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालूबास स्थित तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में गुरूवार को श्रीमद् आचार्यश्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धानिष्ठ श्रावक स्व. धर्मचन्दजी पुगलिया की स्मृति में 25 दिवसीय निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर का उद्घाटन आज सुबह अतिथियों व कस्बे के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि आज के दौर में भागदौड़ भरी जिंदगी और रोजमर्रा की आपाधापी में योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसे साधनों का सहारा लेना बेहद आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी योग को जन-जन तक पहुँचाने का अभूतपूर्व कार्य किया है और हमें उनकी इस पहल से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्राकृतिक चिकित्सा भी शरीर को बिना किसी रासायनिक दवाओं के उपचार करने का श्रेष्ठ माध्यम है, जिससे शरीर की प्राकृतिक हीलिंग क्षमता बढ़ती है।

अध्यक्षता कर रहे राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा आज की पीढ़ी के लिए वरदान हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ हमें अपनी प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए भी आवश्यक है। यह शिविर न केवल कस्बे के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा, बल्कि उनके जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आयोजनकर्ताओं को इस पहल के लिए बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के शिविरों की अधिक से अधिक आवश्यकता है ताकि समाज में स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिल सके।

विशिष्ठ अतिथि सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, समाजसेवी निर्मल डागा और श्रीगोपाल राठी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिविर की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि इस तरह के शिविर कस्बे के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का बेहतरीन माध्यम हैं।

प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ राधेश्याम पारीक ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा शरीर को स्वाभाविक रूप से ठीक करने में सहायक होती है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। वहीं, योगगुरू ओम कालवा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शरीर और मन दोनों को संतुलित करता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। साधना संस्थान के अध्यक्ष भीखमचन्द पुगलिया, उपाध्यक्ष हेमराज पुगलिया व मंत्री मालचन्द सिंघी ने क्षेत्र के नागरिकों इस निःशुल्क शिविर में पहुंचकर लाभ लेने की बात कही। कार्यक्रम का संयोजन विजयराज सेवग ने किया।

इस दौरान जतन पारख, तुलसीराम चैरड़िया, श्याम महर्षि, भंवरलाल भोजक, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसांई, हेमनाथ सिद्ध, भीकमचन्द पुगलिया, तोलाराम पुगलिया, मदनलाल जोशी, तुलसी सेवा संस्थान के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी, ओसवाल पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद भादानी, तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा, महापुरूष समारोह समिति के मंत्री सुशील सेरड़िया, के.एल. जैन, महावीर अड़ावलिया, एडवोकेट ललित मारू, विजय महर्षि, भवानी तावणियां सहित अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights