Nature Nature

तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ और मोनिका मालू ने देश-विदेश में हासिल की बहुत बड़ी उपलब्धि

Nature

समाचार गढ़, 3 अक्टूबर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद एवं समण संस्कृति संकाय के संयुक्त तत्वाधान में भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण दिवस पर आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की पुस्तक “पुरुषोत्तम महावीर” और प्रवचन श्रृंखला आधारित इस वर्ष सम्यक दर्शन कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला के संयोजक विवेक भंसाली ने बताया की अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद और समण संस्कृति संकाय के संयुक्त तत्वाधान में 15 वें वर्ष आयोजित इस कार्यशाला में लगभग 7000 लोगों ने स्वाध्याय किया और 4720 लोगों ने इसकी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया।
28 व 31 अगस्त 2024 को आयोजित संबोधि ऐप के माध्यम से ऑनलाइन हुई परीक्षा में कुल 3917 लोगों ने भाग लिया जिसमें से 3857 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे और परीक्षा का परिणाम 98.5 प्रतिशत रहा।
भारत, नेपाल और विदेश के कुल 242 परिषद में तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ ने कार्यशाला के आयोजन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और श्रीमती मोनिका मालू ने सभी परीक्षार्थियों लगभग 4000 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
तेयुप मंत्री अमित बोथरा ने इस उपलब्धि का श्रेय सेवा केंद्र व्यवस्थापिका शासन श्री साध्वी कुंथुश्री जी की विशेष प्रेरणा रहना बताया साथ ही समण संस्कृति संकाय के केंद्रीय व्यवस्थापक पवन जी बरड़ीया, सहयोगी दीपक जी सेठिया, तेयुप से कार्यशाला संयोजक विवेक भंसाली और दानदाता परिवार भंवरलाल जी राजेंद्र जी शांतिलाल जी राखेचा परिवार का संस्था की ओर से विशेष आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    समाचार गढ़ 25 जून 2026। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने साइबर अपराधियों के एक नए और खतरनाक तरीके को लेकर आमजन, व्यापारिक संस्थानों और वित्तीय विभागों में कार्यरत…

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    समाचार गढ़ 25 जून 2026। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा मांगी गई वित्तीय जानकारी को लेकर नया विवाद सामने आया है। ट्रस्ट ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights