Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में 328 विद्यार्थियों को मिलेगा बस्ता और लेखन सामग्री

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में 328 विद्यार्थियों को मिलेगा बस्ता और लेखन सामग्री
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। हेल्पिंग हैंड्स, सूरत के सौजन्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिखमादेसर, श्रीडूंगरगढ़ में 28 नवम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे प्रार्थना प्रांगण में कक्षा 1 से 12 तक के जरूरतमंद कुल 328 विद्यार्थियों को बस्ते एवं लेखन सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस वितरण में विद्यालय के अधीनस्थ दो प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे भी शामिल रहेंगे।

सूरत के व्यापार क्षेत्र से जुड़े राजस्थान के 42 मूल निवासियों द्वारा संचालित संस्था ‘हेल्पिंग हैंड्स’ वर्ष 2011 से शिक्षा, समाज एवं सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। गुजरात के आदिवासी बहुल क्षेत्रों और महाराष्ट्र के कई स्थानों में सेवा देने के बाद संस्था अब राजस्थान में भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है। इसी कड़ी में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक ही दिन में सात स्थानों पर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मी कांत वर्मा ने बताया कि यह नेक प्रयास सौजन्यकर्ता तेजकरण धाड़ेवा (मूल निवासी — लिखमादेसर) के सहयोग से संभव हो पाया है। विद्यालय उत्सव प्रभारी भगवती ने बताया कि कार्यक्रम में गांव के प्रबुद्ध नागरिक, जसनाथी युवक मंडल के सदस्य एवं अभिभावकगण उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights