Nature Nature

ओवरस्पीड वाहन ड्राइवर सावधान! अब ट्रैफिक नहीं, थानेदार करेगा सीधी कार्रवाई

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुलिस विभाग ने इंटरसेप्टर गाड़ियों की ड्यूटी में बड़ा फेरबदल कर दिया है। अब ये इंटरसेप्टर वाहन पूरी तरह ट्रैफिक पुलिस की जगह संबंधित पुलिस थानों के नियंत्रण में चलेंगे और हाईवे व एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों पर सीधी निगरानी रखेंगे। पहले इंटरसेप्टर कार्रवाई का रिकॉर्ड ट्रैफिक पुलिस खाते में जाता था, जबकि नई व्यवस्था में हाईवे से जुड़े सभी चालान और कार्यवाही संबंधित थाने की फाइल में दर्ज होंगे।

हर दिन दो थाना क्षेत्रों में दो इंटरसेप्टर तैनात रहेंगे। ये वाहन थाने के एएसआई या हेड कांस्टेबल के साथ मिलकर रोजाना चेकिंग करेंगे और नियम तोड़ने वालों पर मौके पर ही चालान जारी करेंगे। बीकानेर रेंज के आईजी प्रतिदिन की गई कार्रवाई की रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे और लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार पुलिसकर्मी पर तत्काल अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे। रेंज यातायात प्रभारी कानाराम थानों के एसएचओ के साथ समन्वय कर इस अभियान को सख्ती के साथ आगे बढ़ाएंगे।

बीकानेर में फिलहाल चार इंटरसेप्टर उपलब्ध हैं—दो फोर व्हीलर और दो बाइक। फोर व्हीलर इंटरसेप्टर पर एएसआई, ड्राइवर और दो जवान सहित चार सदस्यीय टीम तैनात रहती है और अब इसमें थाने का एक सिपाही भी जुड़ जाएगा। वहीं बाइक इंटरसेप्टर तीन पुलिसकर्मियों की टीम के साथ काम करती है, जिसमें चालक, वाहन रोकने वाला और चालान करने वाला जवान शामिल रहता है।

जिला पुलिस ने इन इंटरसेप्टर की तैनाती का साप्ताहिक कार्यक्रम भी जारी कर दिया है—
सोमवार: नोखा, नापासर
मंगलवार: श्रीडूंगरगढ़, महाजन
बुधवार: नाल, लूणकरणसर
गुरुवार: देशनोक, सेरूणा
शुक्रवार: जामसर, कोलायत
शनिवार: छत्तरगढ़, व्यास कॉलोनी
रविवार: बीछवाल, पांचू

  • Related Posts

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights