Nature Nature

धीरज साहू के ठिकानों पर मिले 354 करोड़, जानिए 50 करोड़ से अधिक जब्ती वाले 5 चर्चित मामले

Nature

नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के परिसरों में पड़ी आयकर विभाग की छापेमारी पूरी हो गई है। ओडिशा और झारखंड में धीरज साहू के अलग-अलग ठिकानों पर हुई छापेमारी में आयकर विभाग को 354 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ है। हालत ये है कि नोट गिनते गिनते इंसान नहीं, मशीनें भी थक कर खराब हो गई। माना जा रहा है कि यह देश में किसी एजेंसी द्वारा की गई कार्रवाई में अब तक की सबसे अधिक नकदी जब्ती है। वहीं आयकर विभाग का मानना है कि बेहिसाब पैसे का पूरा भंडार धीरज साहू और उनसे जुड़े हुए व्यापारिक समूह, वितरकों और अन्य लोगों द्वारा देशी शराब की नकद बिक्री से अर्जित किया गया है।

आयकर विभाग ने उन अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए है जो तलाशी अभियान के दौरान उन जगहों पर मौजूद थे। आयकर विभाग जल्द ही कंपनी के मुख्य प्रमोटरों को अपने बयान दर्ज करने के लिए समन जारी करेगा। हालांकि, धीरज साहू के घर से कितनी नकदी और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए, इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। आयकर विभाग जल्द ही अधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि करेगा। बता दे कि यह पहला मामला नहीं है जब आयकर विभाग ने इतनी बड़ी कार्रवाई की हो। इससे पहले भी आयकर विभाग देश में कई बड़ी कार्रवाई कर चुका है।

बता दें कि इससे पहले साल 2019 में सबसे अधिक कैश कानपुर से बरामद हुआ था। जीएसटी इंटेलिजेंस ने एक व्यवसायी के घर पर छापा मारा था और 197 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की थी। इसी तरह का एक अन्य मामला 2018 में तमिलनाडु में सामने आया था जहां एक सड़क निर्माण फर्म के खिलाफ आयकर विभाग ने तलाशी के दौरान 163 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की थी। धीरज साहू के अलावा वो चर्चित मामले जहां आयकर विभाग को बड़ी संख्या में कैश बरामदगी हुई, आइए उनके बारे में जानते हैं।

महाराष्ट्र में कारोबारी के यहां मिले थे 58 करोड़ रुपए

इससे पहले अगस्त 2022 में महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने स्टील, कपड़ा व्यपारी और रियल एस्टेड डेवलपर के यहां छापेमारी की थी जिसमें बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति विभाग को मिली। करीब 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति को आयकर विभाग ने जब्त किया था जिसमें 58 करोड़ रुपये कैश, 32 किलो सोना, हीरे-मोती के दाने और कई प्रॉपर्टी के कागजात शामिल थे।

TMC मंत्री के करीब पर ईडी ने की थी कार्रवाई…

जुलाई 2022 में पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान 49.80 करोड़ रुपये नकद, कई प्रॉपर्टीज, आभूषण और गोल्ड बार बरामद की थी। ये नकदी अर्पिता मुखर्जी के अपार्टमेंट से मिली थी।

इत्र कारोबारी के ठिकानों से मिले थे 207 करोड़

साल 2021 में उत्तरप्रदेश में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कन्नौज और कानपुर के ठिकानों आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। आयकर विभाग ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों से 207 करोड़ रुपए (196.54 करोड़ रुपए नकद और 23 किलो सोना) जब्त किए गए थे। इसके बाद आगे की पूछताछ के लिए पीयूष को गिरफ्तार कर किया गया था पूछताछ और अदालती कार्रवाई के बाद उन्हें सितंबर 2022 में बेल मिली थी। पीयूष ने इस संबंध में बाद में अदालत में एक अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी में पीयूष जैन ने साफ तौर पर कहा, ‘मेरे ऊपर टैक्स चोरी और पेनाल्टी समेत 52 करोड़ रुपए का टैक्स बनता है, ऐसे में डायरेक्टरेट ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) 52 करोड़ रुपए काटकर बाकी रकम मुझे वापस कर दे।’ इसके बाद ये बात निकलकर सामने आई है कि पीयूष जैन और उनके 11 साथियों को टैक्स और जुर्माने के तौर पर 497 करोड़ रुपए चुकाने होंगे।

वहीं साल 2018 में तमिलनाडु में आयकर विभाग ने राजमार्ग निर्माण के काम में लगी एक कंपनी के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 163 करोड़ रूपए नकद एवं 100 किलोग्राम सोना जब्त किया था।

क्या होता है अगर घर में मिले बेहिसाब पैसा…

धीरज साहू के यहां मिले बेहिसाब नकदी बरामद की गई है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर घर में बहुत सारा कैश मिलता है तो क्या वह काला धन यानि ब्लैक मनी है? इसका जवाब ये है कि कैश हमेशा काल धन नहीं होता है, लेकिन अधिकतर मामलों में कालेधन का कारोबार नकदी में ही होता है। बहुत से लोग या कारोबारी घर में काफी कैश रखते हैं, इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है। अगर आपके घर आयकर विभाग की छापेमारी में बहुत कैश मिलता है तो सबसे पहले उस पैसे का पूरा हिसाब-किताब बताना होगा। इसके अलावा आपको वाजिब सोर्स बताना होगा, अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो इनकम टैक्स कैश को जब्त कर लेगी और आपको 137 फीसदी तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

सोर्स बताने पर मिल जाएगा पैसा…

एक्सपर्ट के मुताबिक धीरज साहू के घर इनकम टैक्स को जो कैश बरामद हुआ है उससे 60 फीसदी टैक्स काटकर धीरज साहू को लौटाया जा सकता है, लेकिन उन्हें साबित करना होगा कि उन्होंने इसे टैक्स ना भरकर अर्जित किया है। लेकिन, अगर साबित हो गया कि उन्होंने यह नकदी अवैध रूप से जुटाई गई थी और धीरज साहू साबित नहीं कर पाए कि कैश या जेवर उनके पास है, वह उन्होंने अपने कारोबार से नहीं जुटाया है तो उन पर आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज होगा और पैसा भी वापस नहीं मिलेगा।

धीरज साहू के घर से मिले बेहिसाब नकदी का क्या होगा…

धीरज साहू के यहां से जो रकम बरामद की गई है उसे बैंक की सेफ कस्टडी में रखा जाएगा। फिर इनकम टैक्स उनसे नोटिस भेजेगा जिसमें उनके पास बरामद हुई नकदी और अन्य संपति का विवरण होगा। उन्हें इन सबका सोर्स बताना होगा जिसके लिए कुछ दिन का समय मिलेगा। उनके जवाब का आयकर विभाग अससेमेंट करेगा। अगर फैसला धीरज साहू के पक्ष में नहीं आता है तो वह अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील कर सकेंगे।

Related Posts

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। Pakistan Afghanistan Tension: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान सरकार को चेतावनी दी…

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights