Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ की इस पंचायत के लिए सीएचसी निर्माण हेतु 4 करोड़ 40 लाख रुपए स्वीकृत

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य तंत्र की मजबूती के लिए क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया के प्रयास लगातार रंग ला रहे है। विधायक महिया की माँग पर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गाँव मोमासर की सीएचसी निर्माण की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दी गई है । भवन निर्माण हेतु आरआईडीएफ 27 के तहत 4 करोड़ 40 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देकर शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। जिसपर विभाग द्वारा टेंडर कर दिए गए है और शीघ्र ही वर्क ऑर्डर करवाकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। विधायक महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भवन विहिन एवं जर्जर पड़े अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की सूची राज्य सरकार को भिजवाई गई है, जो कि प्रक्रियाधीन हैं। सीएचसी के भवन निर्माण की स्वीकृति जारी करने पर विधायक महिया ने चिकित्सा मंत्री परसारीलाल मीणा का आभार व्यक्त किया है। वहीं मोमासर के ग्रामीणों ने भी स्वास्थ्य क्षेत्र की लंबित आवश्यक माँग को पूरा करवाने पर क्षेत्रीय विधायक को धन्यवाद दिया है।

प्रथम प्रकिया में 3 करोड़ 65 लाख का टेंडर हुआ है, सीएचसी में अन्य कार्यों के लिए बाकी बची हुई राशि से टेंडर और किए जायेंगे । फिलहाल भवन निर्माण की राशि का टेंडर हुआ है । कुल राशि 4 करोड़ 40 लाख है । गिरधारी लाल महिया, विधायक, श्रीडूंगरगढ़

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights