Nature Nature

खेत मालिक शादी में हो गया व्यस्त चोरों को मिला मौका खेत में किया हाथ साफ खेत मालिक पहुंचा पुलिस की शरण में

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। चोर चोरी की नित नई तरकीब लड़ा रहे हैं जिसके चलते आमजन आशंकित नजर आ रहा हैं। इन दिनों श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में फुव्वारा चोर गैंग सक्रिय है जो पिछले कुछ दिनों में कई किसानों को हजारों की चपत लगा चुकी है। ऐसा ही देखने को मिला श्री डूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय के गांव सातलेरा की रोही में जहां चोरो ने एक किसान के खेत में सिंचाई के लिए डाली गई पाइपलाइन के हजारों रुपयों कीमत के चालीस फव्वारे डंडी सहित खोलकर ले गए ।जिसके चलते किसान को हजारों रुपयों का नुक़सान उठाना पड़ा है।
सातलेरा गांव के किसान महावीर प्रसाद ने बताया कि उसका खातेदारी खेत गांव की उतर दिशा रोही में स्थित है जहां वो परिवार सहित कृषि कुए पर निवास करता है लेकिन घर में 3 मई को अपनी बेटियों की शादी होने के कारण ढाणी लेकर गांव आया हुआ था पीछे से चोर खेत में सिंचाई के लिए बिछाई गई पाइप लाइन से 40 फव्वारे डंडी सहित चोरी कर के ले गए । जब तीन-चार दिन बाद खेत संभालने के लिए गया तो फव्वारे गायब देखकर उसके होश उड़ गए । आस-पड़ोस सहित कई जगह पर तलाश करने के बावजूद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाने के कारण खेत मालिक थक हार कर रविवार को पुलिस की शरण में पहुंचा और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवा कर फव्वारे बरामद करने की गुहार पुलिस से लगाई । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेत मालिक महावीर प्रसाद तावनिया ने बताया कि वह परिवार सहित लड़कियों की शादी में व्यस्त था पीछे से मौका मिलते ही चोरों ने इस घटना को अंजाम दे डाला ।तावनिया ने बताया कि एक फव्वारे की कीमत पांच सौ रुपए है।
गौरतलब है कि श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में पिछले कई दिनों में कई गांवों में खेतों में इस प्रकार की घटनाएं घटित हो चुकी है श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही फव्वारा चोरी की वारदात के चलते भूमि पुत्र आशंकित एवं भयभीत नजर आ रहे हैं किसानों ने श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में हो रही फव्वारे चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।

  • Related Posts

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights