Nature Nature

65 दिन बाद समाप्त हुआ धरना, किसानों ने 25 सितंबर तक जीएसएस शुरू न होने पर दी चेतावनी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 5 सितम्बर 2024। किसानों का आंदोलन, जो 132 केवी जीएसएस जाखासर के धीमी गति से हो रहे निर्माण को लेकर चल रहा था, 65 दिन बाद समाप्त हो गया। गुरुवार को विद्युत प्रसारण निगम के अधिकारियों और निर्माण कंपनी अशोका बिल्डकॉन के प्रतिनिधियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों से चर्चा की और 25 सितंबर तक जीएसएस को शुरू करने का वादा किया। अधिकारियों द्वारा निर्माण में हुई प्रगति से संतुष्ट किसानों ने धरना समाप्त कर दिया, लेकिन चेतावनी दी कि अगर निर्धारित समय तक जीएसएस शुरू नहीं हुआ, तो वे फिर से उग्र आंदोलन करेंगे।

धरने का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ ने आंदोलन की सफलता पर किसानों का आभार जताया और कहा कि इस संघर्ष के कारण पूरे क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान सुरजा राम सियाग, जाखासर सरपंच प्रतिनिधि मल्ला राम सारण, पूर्व सरपंच गुलाब सिंह, समुंद्र राम सियाग, चेतन राम सुथार, रेवंत राम, कालूराम मेघवाल, कालूराम सिहाग, मनफूल, रामरतन, हरचंदराम, नारायणराम, पेमाराम सियाग, भागुराम रेवाड़, मानकचंद, कुनाराम सियाग, ओमप्रकाश नाई, आशु राम नाई आदि उपस्थित रहे।

धरना नहीं होता तो निर्माण में और लग जाते सालों

समाचार गढ़। किसानों के कुंओं पर लगातार कमजोर वोल्टेज की समस्या को लेकर 132 केवी जीएसएस का निर्माण 2021 में स्वीकृत हुआ था, लेकिन धीमी गति के कारण यह अभी तक पूरा नहीं हो सका था। भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ ने बताया कि कई वर्षों से किसान इस समस्या का समाधान चाहते थे। वर्ष 2022 से 2024 तक इंतजार के बाद भी जब निर्माण में गति नहीं आई, तो मजबूरन किसानों ने आंदोलन शुरू किया। धरने के बाद अधिकारियों की हरकत में आने से अब 25 सितंबर तक जीएसएस शुरू होने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights