Nature Nature

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

Nature

1- अवैध रूप से गैस टंकी भरते हुए 38 सिलेण्डर जब्त, मामला दर्ज।
समाचार गढ़। अवैध रूप से गैस टंकी भरते हुए 38 सिलेण्डर जब्त कर रसद विभाग द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में अवैध गैस सिलेण्डर भरे जा रहें थे। रसद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सख्त कार्रवाई की। अधिकारी पवन सुथार ने सर्वोदय बस्ती में रहने वाले एक मकान मालिक मनोज कुमार पुत्र सोहनलाल के खिलाफ अवैध रूप से रिफलिंग करते पाए जाने पर 38 गैस टंकी व रिफलिंग मशीन व इलेक्ट्रोनिक कांटा जब्त किया। एएसआई सुरेंद्र कुमार मामले की जांच करेंगे।
2- दो किशोर निकले घर से, गुमशुदगी दर्ज।
समाचार गढ़। सदर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय व 15 वर्षीय दो किशोर लापता हो गए और पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है। बिहार निवासी व हाल निवासी राजलदेसर हाऊस चरित्र सिंह राजपूत ने पुलिस थाने में बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र संजय सिंह अपने दोस्त 15 वर्षीय विकास कुमार के साथ घर से कहीं चला गया है। परिजनों ने तलाश किया पुरंत किशोर कहीं मिला नहीं है। पुलिस उपनिरीक्षक हंसराज मामले की जांच कर रहें है।
3- घर के बाहर खड़ी स्कोर्पियो कार चोरी।
समाचार गढ़। जेएनवीसी थाने में शिवबाड़ी मंदिर के पीछे रहने वाली सुमित्रा पत्नी ओमप्रकाश राजपुरोहित ने पुलिस को परिवाद देते हुए स्कॉर्पियो चोरी के आरोप में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि शिवबाड़ी में वार्ड 7 में उसके घर के बाहर ही खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी 27 मार्च की रात करीब 2.55 बजे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई झंवरलाल को दी है।
4- प्लॉट हड़पने का प्रयास, दी धमकी।
समाचार गढ़। जेएनवीसी थाने में शंकर कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार धामू ने मुक्ता प्रसाद नगर बीकानेर निवासी मनीष लांबा पुत्र रमेश सोनी व पटेल नगर निवासी सुरेश खिंचड़ पुत्र किशनलाल खिंचड़ के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके मकान प्लॉट के मैन गेट व साईड गेट के ताले तोड़े व प्लॉट के अंदर तोड़ फोड़ की गई थी। प्लॉट पर संपत्ति धामू परिवार की है का बोर्ड लगा हुआ था, जिसे उखाड़ दिया। दीवार पर लिखे हुए पर काला रंग से पोत दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
5- भूखंड का ताला तोड़कर घुसे दी जान से मारने की धमकी।
समाचार गढ़। नोखा थाने में जोरावपुरा बास, नोखा निवासी पूर्णानंद पुत्र मदनलाल जोशी ने नापासर में पारीक चौक निवासी दुर्गाशंकर पुत्र दुलीचंद ब्राह्मण व अन्य के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी एक राय होकर लाठियां, डंडे व हथियार लेकर उसके भूखंड में घुसे, ताला तोड़कर उसमें रखा सामान ले गए। परिवादी को जान से मारने की धमकी दी व भूखंड पर कब्जा करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।
6- मारपीट कर तोड़ी गाड़ियां, आधा दर्जन से अधिक पर आरोप।
समाचार गढ़। छत्तरगढ़ थाने में चूरू निवासी मनीराज चौधरी ने आधा दर्जन से अधिक जनों पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। चौधरी ने पुलिस को बताया कि सलाम खां, मोहम्मद अली, पप्पू खां उर्फ पपिया, वजीर खां, बरकत, संजय खान उर्फ छोटू, जानू बक्शी निवासी कैला तथा जमाल खां निवासी रणधीसर, मेनुद्दीन खान, जितू सिंह निवासी कावनी, जेपाल सिंह, उदयसिंह निवासी जेमलसर व कुछ अन्य के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और सोलर प्लांट में खड़ी गाड़ियों को तोड़ फोड़ कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई अरविंद कुमार को सौंप दी है।
7- जबरन दुकान में घुस कर की मारपीट।
समाचार गढ़। कोलायत थाने में कांजरो का मोहल्ला निवासी शिशपाल पुत्र डिलेवर राम कांजर ने सरफू पुत्र छगनाराम व उसके बेटे छैलूराम व नरेश कांजर के खिलाफ जबरन उसकी दुकान में घुसने, मारपीट करने व गालियां निकालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई लक्ष्मणराम को दी है।
8- गाड़ी को टक्कर मारी, की मारपीट।
समाचार गढ़। गजनेर थाने में सींथल निवासी श्यामसुंदर पुत्र पूनमचंद कुम्हार ने रासीसर निवासी भीखाराम खिलेरी, कमल मंडा, नरेंद्र बिश्नोई, रामदयाल मंडा के खिलाफ आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसकी गाड़ी के आगे पीछे से अपनी गाटर लगी गाड़ी से टक्कर मारी व लाठी, सरियों से मारपीट की। पुलिस ने जानलेवा हमले व हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच एएसआई राकेश कुमार को दी है।

  • Related Posts

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान के नागौर जिले के गांव-कस्बों में आंखों की बीमारी दूर करने के नाम पर बिना ब्रांड और मेडिकल प्रमाणन के करीब 600 रुपये में सुरमा…

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights