Nature Nature

श्री डूंगरगढ़ अंचल में धूमधाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस देखे सातलेरा,कितासर,जैसलसर से एक साथ

Nature

समाचार गढ़ 26 जनवरी 2025 श्री डूंगरगढ़ आज पूरे देश भर में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया । श्री डूंगरगढ़ अंचल के प्रत्येक गांव कस्बे में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा की राउमावि में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।विद्यालय के मीडिया प्रभारी किशन गोपाल प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानाचार्य नौरत मल सारस्वत और जैसलसर ग्राम पंचायत प्रशासक रामप्यारी देवी ने ध्वजारोहण किया। मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके तथा क्षेत्र के अमर शहीदों कैप्टन चन्द्र चौधरी,अमर शहीद हेतराम गोदारा और अमर शहीद लांसनायक राकेश चोटिया की शहादत को नमन करके और संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर जी को पुष्पांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।अध्यापिका सुमम के नेतृत्व में विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। प्रशासक रामप्यारी देवी के करकमलों से कार्यक्रम में सहभागी विद्यार्थियों को पेन,पेंसिल, कॉपी पानी की बोतल आदि पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।*ग्राम पंचायत जैसलसर प्रशासक रामप्यारी देवी की तरफ से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को लड्डू प्रसाद वितरण किया गया।से.नि.वरिष्ठ अध्यापक भीखराज जाखड़ के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागी सभी 70 बच्चों को कॉपी पेन पुरस्कार में दिए गए। अध्यापक गोपाल जाखड़ की तरफ से सभी 200 बच्चों को स्टेशनरी वितरण किया गया।
*कितासर -*
इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कितासर में ध्वजारोहण ग्राम पंचायत की प्रशासक शारदा पूनियां एवं शाला प्रभारी उर्मिला द्वारा संयुक्त रूप किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।विद्यालय परिवार द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया गया।
श्री बिग्गाजी शिक्षण संस्थान सातलेरा में झंडारोहण शाला प्रभारी चुन्नीलाल जाखड़ ने किया ।विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न झांकियों के साथ देश भक्ति की प्रस्तुति दी गई।
जैसलसर – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलसर में 76 वां गणतंत्र धूमधाम से मनाया गया।यहां झंडारोहण प्रधानाचार्य देवी सिंह तथा गांव के गणमान्य सवाई सिंह द्वारा किया गया।विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न देश भक्ति की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।विद्यालय के बच्चों को पुरस्कार एवं लड्डू के प्रसाद का वितरण किया गया।
ग्राम पंचायत भवन जैसलसर में शिक्षाविद् प्रशासक प्रतिनिधि भीखराज जाखड़ एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Posts

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights