Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह ने बांधा समां

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 15 अगस्त।
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ में उपखंड स्तरीय एवं नगरपालिका स्तर पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ। राजकीय रूपा देवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं नगरपालिका परिसर में भी विधायक सारस्वत ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में विधायक सारस्वत ने कहा कि यह आज़ादी हमारे वीर शहीदों के बलिदान का परिणाम है। असंख्य लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, तभी हम आज तिरंगे तले स्वतंत्र सांस ले पा रहे हैं। अब हमारा कर्तव्य है कि हम देश को सशक्त और समृद्ध बनाने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। नगरपालिका समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार, सीओ, श्री विश्वकर्मा कौशस बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसांई सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण, पालिका स्टाफ, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं नगर के गणमान्यजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Posts

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights